मात्र 395 रुपये में Jio का सबसे सस्ता प्लान, 84 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 6GB डाटा

Airtel के 455 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 84 दिनों की वैधता दी जाती है। डाटा की बात की जाए तो यह प्लान कुल 6जीबी डाटा प्रदान करता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 जनवरी 2023 10:14 IST
ख़ास बातें
  • Vodafone, Airtel और Jio के 84 दिनों की वैधता वाले प्लान इस प्रकार हैं।
  • Jio के 395 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 84 दिनों की वैधता दी जाती है।
  • Airtel के 455 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 84 दिनों की वैधता दी जाती है।

Photo Credit: Unsplash

देश में टेलीकॉम कंपनियां एक से बढ़कर एक प्रीपेड प्लान प्रदान कर रही हैं। अगर आप एक महीने की वैधता की जगह ऐसा प्लान तलाश कर रहे हैं, जिसमें आपको तीन महीने की वैधता मिल जाए तो आप बिलकुल सही जगह पर आए हैं। यहां हम आपको Vodafone Idea, Airtel और Jio के 84 दिनों की वैधता वाले प्रीपेड प्लान के बारे में बता रहे हैं। आइए इन प्रीपेड प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Jio का 395 रुपये वाला प्लान: रिलायंस जियो के 395 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 84 दिनों की वैधता दी जाती है। डाटा की बात की जाए तो यह प्लान कुल 6जीबी डाटा प्रदान करता है। वॉयस कॉलिंग की बात करें तो इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। एसएमएस की बात करें तो इस प्लान में 1000 SMS प्रदान किए जाते हैं। अन्य फायदों की बात करें तो इस प्लान में Jio Apps का मुफ्त एक्सेस दिया जाता है। हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps हो जाती है, लेकिन इंटरनेट चलता रहता है।

Airtel का 455 रुपये वाला प्लान: Airtel के 455 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 84 दिनों की वैधता दी जाती है। डाटा की बात की जाए तो यह प्लान कुल 6जीबी डाटा प्रदान करता है। वॉयस कॉलिंग की बात करें तो इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। एसएमएस की बात करें तो इस प्लान में 900 SMS प्रदान किए जाते हैं। अन्य फायदों की बात करें तो इस प्लान में Apollo 24|7 Circle, फ्री Hellotunes, Wynk Music फ्री और FASTag रिचार्ज पर 100 रुपये कैशबैक मिलता है।

Vodafone Idea का 459 रुपये वाला प्लान: Vodafone Idea के 459 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 84 दिनों की वैधता दी जाती है। डाटा की बात की जाए तो यह प्लान कुल 6जीबी डाटा प्रदान करता है। वॉयस कॉलिंग की बात करें तो इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। एसएमएस की बात करें तो इस प्लान में 1000 SMS प्रदान किए जाते हैं। डाटा टैरिफ खत्म होने के बाद 50p/MB चार्ज लगता है। वहीं SMS कोटा खत्म होने पर लोकल के लिए 1 रुपये और एसटीडी के लिए 1.5 रुपये चार्ज लगता है। वहीं Vi Movies & TV Basic एक्सेस मिलता है, जिससे लाइव टीवी, न्यूज, मूवीज और ऑरिजनल्स मिलता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  3. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.