Prepaid Recharge : 299 रुपये में डेली 3GB डेटा से Jio-Airtel को टक्‍कर दे रही यह कंपनी!

Prepaid Recharge : इस रिचार्ज प्‍लान पर 30 दिनों की वैलिडिटी दी जाती है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 20 सितंबर 2023 17:23 IST
ख़ास बातें
  • बीएसएनएल के 299 रुपये के रिचार्ज पर आकर्षक फीचर
  • रोजाना मिलता है 3जीबी डेटा
  • 30 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग के भी फायदे

BSNL के 299 रुपये के प्रीपेड प्लान पर यूजर्स को रोजाना 100 एसएमएस मिलते हैं

Jio और Airtel के प्रीपेड प्‍लान की चर्चा सबसे ज्‍यादा होती है, लेकिन भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के रिचार्ज प्‍लान्‍स भी आकर्षक हैं। यह बाकियों के मुकाबले किफायती और ज्‍यादा डेटा ऑफर करते हैं। BSNL की तैयारी जल्‍द से जल्‍द देश में अपने 4G मोबाइल नेटवर्क को लॉन्‍च करने की है। कंपनी का 299 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान काफी आकर्षक है। यह उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है, जिन्‍हें कम दाम में ज्‍यादा डेटा चाहिए।    

BSNL के 299 रुपये के प्रीपेड प्लान पर रोजाना 3GB डेटा दिया जा रहा है। शायद ही कोई और टेलीकॉम कंपनी इस कीमत में डेली 3जीबी डेटा ऑफर करती है। इस रिचार्ज प्‍लान पर 30 दिनों की वैलिडिटी दी जाती है। 

BSNL के 299 रुपये के प्रीपेड प्लान पर यूजर्स को रोजाना 100 एसएमएस मिलते हैं और वो अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग कर सकते हैं। कोई और बेनिफ‍िट इस प्‍लान में शामिल नहीं हैं। 

इस रिचार्ज प्‍लान की तुलना जियो और एयरटेल के रिचार्ज प्‍लान से करें, तो BSNL का प्‍लान किफायती है, ज्‍यादा डेटा ऑफर करता है। लेकिन 4जी मोबाइल नेटवर्क नहीं होने के कारण स्‍पीड के मामले में बीएसएनएल पीछे रह जाती है। 
Advertisement
 

कब तक लॉन्‍च होगा BSNL 4G

बीएसएनएल जल्द 4G और 5G सर्विसेज शुरू करने के लिए तैयार दिखाई दे रही है। उसे सरकार से 89 हजार करोड़ रुपये के रिवाइवल पैकेज की स्वीकृति भी मिल गई है। कंपनी ने कई महीनों पहले ही 20 हजार 4G टावर लगाने पर काम भी शुरू कर दिया था। इस साल के अंत तक पटना में बीएसएनएल की 4G मोबाइल सेवा शुरू हो सकती है। 

एक रिपोर्ट के अनुसार, इस साल सितंबर-अक्टूबर तक इंस्टॉलेशन के लिए उपकरण मिलने की उम्मीद है और सॉफ्टवेयर में संशोधन के बाद नए 4G हार्डवेयर को 5G में भी अपग्रेड किया जा सकता है। जिस पटना शहर से बीएसएनएल 4जी सर्विस को लॉन्‍च करने की तैयारी में है, वहां 900 टावर लगाए जाएंगे।
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  2. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  3. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  5. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  7. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  9. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.