BSNL ने लॉन्च किया 1,498 रुपये का नया रीचार्ज प्लान, सालभर मिलेगा डेली 2GB हाई-स्पीड डाटा

यूज़र 1,498 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज प्लान सीधे BSNL Web पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं या फिर 123 पर “STVDATA1498” SMS मैसेज भेजकर भी इसे एक्टिवेट कराया जा सकता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 31 अगस्त 2021 14:59 IST
ख़ास बातें
  • BSNL ने लॉन्च किया है 1,498 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज प्लान
  • 2,399 रुपये के पैक में मिलेगी एक्सट्रा 90 दिन की वैलेडिटी
  • नया प्लान हर सर्कल में उपलब्ध है
भारत संचार निगम लिमिटिड (BSNL) ने नया 1,498 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज प्लान पेश किया है, जो कि डेली 2 जीबी हाई-स्पीड डाटा एक्सेसर कराता है वो भी 365 दिन तक की वैधता के साथ। हालांकि, इस प्लान में वॉयस कॉलिंग सपोर्ट और एसएमएम बेनेफिट शामिल नहीं है। 1,498 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान के अलावा, बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों के लिए एक प्रोमोशनल ऑफर भी पेश किया है, जिसमें 2,399 रुपये वाले वाउचर के साथ इसका रीचार्ज करने में ग्राहकों को 90 दिन तक की अतिरिक्त वैधता प्राप्त होती है। 2,399 रुपये के बीएसएनएल प्रीपेड रीचार्ज प्लान में ग्राहकों को 365 दिन तक की वैधता मिलती है।

1,498 रुपये के नए BSNL प्रीपेड रीचार्ज प्लान Data Voucher STV के रूप में उपलब्ध है। इसका मतलब यह है कि इस प्लान को खासतौर पर ग्राहकों की डाटा जरूरत को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है। इस प्लान में ग्राहकों को 2 जीबी हाई-स्पीड डेली डाटा एक्सेस प्राप्त होता है, वो भी पूरे 365 दिन तक के लिए। डेली 2 जीबी डाटा कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40kbps हो जाती है।
Advertisement

BSNL ने इससे पहले 1,498 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज प्लान चैन्नई सर्कल में कुछ दिन पहले लॉन्च किया था, जिसकी जानकारी सबसे पहले KeralaTelecom.Info द्वारा दी गई थी। हालांकि, इस प्लान को पैन-बेसिस पर पेश किया गया था और अब यह बीएसएनएल के ज्यादातर सर्कल में उपलब्ध है, जिसमें असम, गुजरात, यूपी ईस्ट और यूपी वेस्ट, कोलकाता, तेलंगाना और कर्नाटक आदि शामिल है।

यूज़र 1,498 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज प्लान सीधे BSNL Web पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं या फिर 123 पर “STVDATA1498” SMS मैसेज भेजकर भी इसे एक्टिवेट कराया जा सकता है।
Advertisement

बीएसएनएल ने 1,498 रुपये का रीचार्ज प्लान पिछले साल भी पेश किया था, जो कि कुल मिलाकर 91जीबी हाई-स्पीड डाटा के साथ आता है। इस प्लान की वैधता भी 365 दिन तक की ही थी। हालांकि, बाद में चुपचाप इस प्लान को कई सर्कल्स में बंद कर दिया गया और अब इसे नए 1,498 रुपये के प्लान के साथ रिप्लेस कर दिया गया है।
Advertisement

1,498 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान के अलावा, बीएसएनएल ने 2,399 रुपये के रीचार्ज प्लान के साथ 90 दिन तक की अतिरिक्त वैधता प्रदान की है। बढ़ी हुई वैधता के साथ अब आपको इस प्लान में 365 दिन की जगह 455 दिन तक की वैधता प्राप्त होगी। यह प्रमोशनल ऑफप 18 नवंबर तक वैध है, जिसकी जानकारी OnlyTech द्वारा दी गई थी।

बीएसएनएल के 2,399 रुपये वाले प्लान की बात करें, तो इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 100 एसएमएस प्रतिदिन और डेली 3 जीबी डाटा जैसे बेनेफिट शामिल हैं। इसमें personalised ring back tone (PRBT) और ErosNow सर्विस भी शामिल है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  4. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.