600GB डेटा वाला BSNL का प्रीपेड रिचार्ज, Jio, Airtel, Vi के पास भी नहीं है ऐसा ‘सस्‍ता’ प्‍लान

BSNL Recharge 600GB data : बीएसएनएल के 600 जीबी डेटा वाले प्‍लान पर रोज 100 एसएमएस की सुविधा है। 30 दिनों के लिए बीएसएनएल ट्यून सेट की जा सकती है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 30 अगस्त 2024 16:17 IST
ख़ास बातें
  • BSNL का 600GB डेटा वाला रिचार्ज प्‍लान
  • एक साल के लिए देने होंगे 1999 रुपये
  • कंपनी जल्‍द लॉन्‍च करने वाली है 4G सर्विस

इसकी तुलना जियो, एयरटेल के सालाना प्‍लान से की जाए तो जियो का एक साल का रिचार्ज 3599 रुपये का है।

BSNL Recharge 600GB data : यह बात अब किसी से छुपी नहीं है कि जब से मोबाइल कंपनियों ने अपने रिचार्ज महंगे किए हैं, तब से बड़ी संख्‍या में लोग BSNL पर नंबर पोर्ट करा रहे हैं। इसकी पहली और आखिरी वजह रिचार्ज की कीमतों में फर्क है! जियो (Jio), एयरटेल (Airtel) और वोडा-आइडिया (Vi) के मुकाबले BSNL के प्रीपेड रिचार्ज काफी ‘सस्‍ते' हैं। अब तो वह 4G सर्विस भी लॉन्‍च करने वाली है, जिसका आगाज दिवाली के आसपास हो सकता है। हम बात कर रहे हैं BSNL के एक ऐसे प्रीपेड रिचार्ज की, जिसमें 600GB डेटा मिलता है। यह प्‍लान जियो, एयरटेल और वीआई को तगड़ी चुनौती देता है  
 

BSNL 600GB data Plan

BSNL के 600 जीबी डेटा प्‍लान की कीमत 1999 रुपये है। इस प्रीपेड रिचार्ज पर पूरे 365 दिन यानी एक साल की वैलि‍डिटी मिलती है। यूजर को एक साल के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की पेशकश की जाती है। रोज 100 एसएमएस की सुविधा है। 30 दिनों के लिए बीएसएनएल ट्यून सेट की जा सकती है। साथ में इरोज नाउ का 30 दिनों का और लोकधुन का 30 दिनों का सब्‍सक्र‍िप्‍शन मिलता है। 

प्‍लान के साथ 600 जीबी 4जी डेटा दिया जाता है, जो पूरे साल के लिए वैलिड रहता है। यानी आपको हर दिन 1.64GB डेटा और हर महीने 50 जीबी डेटा दिया जाता है। 

इसकी तुलना जियो, एयरटेल के सालाना प्‍लान से की जाए तो जियो का एक साल का रिचार्ज 3599 रुपये का है। उसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज ढाई जीबी डेटा मिलता है। हालांकि कंपनी 5G इंटरनेट सर्विस मुहैया करा रही है, जो BSNL के पास अभी नहीं है। कीमतों में अंतर की बात करें तो जियो के मुकाबले BSNL का 365 दिनों का रिचार्ज प्‍लान 1600 रुपये सस्‍ता है। 
Advertisement

जियो की तरह ही एयरटेल भी अपने सालाना रिचार्ज पर 3599 रुपये चार्ज करती है। दोनों कंपनियों अभी 5जी नेटवर्क के मामले में बीएसएनएल से आगे हैं। अगर BSNL का 4G नेटवर्क इस दिवाली लॉन्‍च हो जाता है तो वह जल्‍द 5G पर भी स्विच कर सकती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  5. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  6. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  7. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  8. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  9. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  10. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.