BSNL का 'फ्री' ऑफर! ब्रॉडबैंड कनेक्‍शन के साथ मुफ्त मिल रहा ONT राउटर

हालांकि इन राउटर्स को फ्री में पाने के लिए कुछ शर्तों का पालन करना होगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2022 19:32 IST
ख़ास बातें
  • कुछ शर्तों के साथ मिल सकता है फ्री राउटर
  • कस्‍टमर्स को कम से कम 6 महीने के लिए प्‍लान लेना होगा
  • 599 रुपये के प्‍लान से शुरू है ऑफर

फ्री राउटर के लिए कम से कम 6 महीने के लिए प्‍लान लेना होगा।

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने लोगों के लिए शानदार पेशकश की है। BSNL, ग्राहकों को फ्री ओएनटी (ONT) राउटर दे रही है। कस्‍टमर्स को सिंगल बैंड ओएनटी राउटर और डुअल बैंड ओएनटी राउटर फ्री में ऑफर जा रहे हैं। बीएसएनएल ने कहा है कि इन ओएनटी राउटर्स के लिए कोई ड‍िपॉजिट जमा करने की जरूरत नहीं है। इंस्टॉलेशन चार्ज भी नहीं लगेगा। हालांकि इन राउटर्स को फ्री में पाने के लिए कुछ शर्तों का पालन करना होगा। अगर आप BSNL का फाइबर इंटरनेट कनेक्‍शन लेने का प्‍लान बना रहे हैं तो आगे की खबर को ध्‍यान से पढ़ें। 

BSNL की वेबसाइट पर प्रदर्श‍ि‍त जानकारी के अनुसार, कंपनी के 599 रुपये, 799 रुपये, 999 रुपये या 1499 रुपये के इंटरनेट प्‍लान्‍स में किसी को कम से कम 6 महीने के लिए लेने पर ग्राहक को सिंगल-बैंड ओएनटी राउटर मुफ्त मिलेगा। इसका मतलब है कि आप जो प्‍लान लेंगे, उसकी कम से कम 6 महीने की पेमेंट आपको एकसाथ करनी होगी। जानकारी के अनुसार, कोई डिपॉजिट देने की जरूरत नहीं है, ना ही कोई इंस्‍टॉलेशन फीस ली जाएगी। 
Advertisement

अगर आप डुअल बैंड ओएनटी राउटर फ्री में पाना चाहते हैं, तो आपको 599 रुपये, 799 रुपये, 999 रुपये या 1499 रुपये की अवधि वाला कोई एक प्‍लान कम से कम 12 महीनों यानी एक साल के लिए खरीदना होगा। इस प्‍लान में भी कोई डिपॉजिट शुल्‍क या इंस्‍टॉलेशन फीस शामिल नहीं है। 

बात करें BSNL के 599 रुपये के पैकेज की, तो इसमें ग्राहकों को एक महीने के लिए 60 एमबीपीएस तक स्‍पीड के साथ 3.3 टीबी FUP डेटा दिया जाता है। वहीं 799 रुपये वाले इंटरनेट प्‍लान के साथ 100 Mbps की स्‍पीड और 3.3TB डेटा हर महीने मिलता है। बीएसएनएल के 999 रुपये वाले प्‍लान में जिसे फाइबर प्रीमियम 999 भी कहा जाता है, यूजर्स को 150 Mbps की स्‍पीड के साथ 2TB डेटा मिलता है। 
Advertisement

कंपनी के 1499 रुपये वाले प्‍लान में 200 Mbps की स्‍पीड के साथ 3.3TB डेटा और अनलिमिटेड लैंडलाइन कॉल की पेशकश की जाती है। इस प्‍लान को भारत फाइबर अल्‍ट्रा पैकेज के नाम से भी जाना जाता है। ध्‍यान रहे कि प्‍लान्‍स की इन कीमतों में GST शामिल नहीं है। 999 और 1,499 रुपये वाले प्‍लान्‍स के साथ Disney+ Hotstar की प्रीमियम मेंबरशिप भी दी जाती है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  2. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  3. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  9. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  3. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  4. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  7. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  8. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  9. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  10. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.