BSNL का बड़ा धमाका! इन रिचार्ज प्लान पर मिलेगा Rs 1 लाख का ईनाम

BSNL ने यूजर्स के लिए धमाकेदार ऑफर निकाला है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 जुलाई 2024 20:24 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने हर महीने यूजर्स को 1 लाख रुपये तक के ईनाम देने की घोषणा की है।
  • ऑफर के लिए यूजर को अपने मोबाइल फोन पर Zing App डाउनलोड करना होगा।
  • कंपनी जल्द ही 4G नेटवर्क रोल आउट करने की तैयारी कर रही है।

BSNL ने यूजर्स के लिए धमाकेदार ऑफर निकाला है।

भारत संचार निगम लिमिटिड (BSNL) ने अपने ग्राहकों के लिए एक लुभावना ऑफर निकाला है। कंपनी ने कुछ खास रिचार्ज पैक यानी स्पेशल टैरिफ वाउर (STV) से रिचार्ज करवाने पर 1 लाख रुपये तक ईनाम देने की घोषणा की है। यह ऑफर भारत में रहने वाले बीएसएनएल यूजर्स के लिए ही मान्य है। आइए जानते हैं कौन से रिचार्ज पैक से रिचार्ज करवाने पर यूजर्स 1 लाख रुपये तक के ईनाम पा सकते हैं। 

BSNL ने यूजर्स के लिए धमाकेदार ऑफर निकाला है। कंपनी ने हर महीने यूजर्स को 1 लाख रुपये तक के ईनाम देने की घोषणा की है। यह ईनाम उन यूजर्स को दिया जाएगा जो कंपनी की क्षेत्रीय म्यूजिक ऐप Zing को इस्तेमाल करते हैं। भारत संचार निगम लिमिटिड ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसे लेकर एक पोस्ट भी शेयर किया है। कंपनी कुछ चुनिंदा STV पर यह ईनाम देने वाली है। 

बीएसएनएल के Rs 118, Rs 153, Rs 199, Rs 347, Rs 599, Rs 997, Rs 1999, और Rs 2399 के रिचार्ज पैक पर ये ऑफर दिए जा रहे हैं। बताए गए रिचार्ज पैक से रिचार्ज करवाने पर यूजर को अपने मोबाइल फोन पर Zing App डाउनलोड करना होगा। एक बार ईनाम के लिए क्वालीफाई करने पर यूजर को कंपनी की ओर से 1 लाख रुपये तक का ईनाम दिया जा सकता है। ऐसा लगता है कि कंपनी ने नए कस्टमर्स को अपनी तरफ खींचने के लिए यह ऑफर निकाला है। कंपनी ने हाल ही में घोषणा भी की है कि यह 4G सिम कार्ड फ्री में देगी। 

Jio, Airtel से तुलना की जाए तो BSNL के टैरिफ प्लान देश में सबसे सस्ते हैं। कंपनी जल्द ही 4G नेटवर्क रोल आउट करने की तैयारी कर रही है। कंपनी का कहना है कि यह 2025 के अंत तक देश में 1 लाख 4G साइट्स बनाने की कोशिश करेगी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.