BSNL यूजर्स की हुई मौज! इन रिचार्ज प्लान्स पर मिल रहा एक्स्ट्रा डेटा, ऑफर 30 जून तक

BSNL ने Father's Day 2026 के मौके पर अपने दो प्रीपेड प्लान्स के साथ फ्री बोनस डेटा देने की घोषणा की है। ऑफर 30 जून तक वैध रहेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 जून 2026 14:53 IST
ख़ास बातें
  • BSNL ने दो प्रीपेड प्लान्स पर बोनस डेटा का ऐलान किया
  • 997 रुपये वाले प्लान पर 5GB एक्स्ट्रा डेटा मिलेगा
  • 1999 रुपये वाले प्लान के साथ 10GB बोनस डेटा दिया जा रहा है

BSNL Father's Day ऑफर में चुनिंदा प्लान्स पर मिल रहा बोनस डेटा

Photo Credit: Pexels/ Charlotte May

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने Father's Day 2026 के मौके पर अपने ग्राहकों के लिए एक नया प्रमोशनल ऑफर पेश किया है। कंपनी चुनिंदा प्रीपेड प्लान्स के साथ एक्स्ट्रा मोबाइल डेटा दे रही है। यह ऑफर सीमित समय के लिए उपलब्ध है और उन यूजर्स को फायदा देगा जो लंबी वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान की तलाश में हैं। BSNL ने इस ऑफर की घोषणा अपने सोशल मीडिया कैंपेन #RechargeForPapa के तहत की है।

BSNL के मुताबिक, ऑफर के तहत 997 रुपये और 1999 रुपये वाले दो प्रीपेड प्लान्स पर बोनस डेटा दिया जा रहा है। यह एक्स्ट्रा डेटा बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के मिलेगा। BSNL का कहना है कि यह ऑफर परिवार और करीबियों से जुड़े रहने के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए पेश किया गया है।

BSNL ने बताया है कि यह प्रमोशनल ऑफर 21 जून 2026 से शुरू हो चुका है और 30 जून 2026 तक वैध रहेगा। यानी जो ग्राहक बोनस डेटा का फायदा उठाना चाहते हैं, उन्हें इस अवधि के भीतर रिचार्ज कराना होगा।

From your first word to life's biggest milestones, Dad has always been there.

This Father's Day, stay connected with extra data from BSNL and make every moment count.

Recharge smart via #BReX
👉 https://t.co/41wNbHpQ5c#BSNLIndia #StayConnected #BSNLServices #SmartIndia… pic.twitter.com/j9E8HwmmhH

Advertisement
— BSNL India (@BSNLCorporate) June 20, 2026

BSNL का 997 रुपये वाला प्लान

BSNL के 997 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 150 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। प्लान के साथ रोजाना 2GB डेटा दिया जाता है। इसके अलावा किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा भी मिलती है। Father's Day ऑफर के तहत इस प्लान पर ग्राहकों को 5GB अतिरिक्त डेटा भी दिया जा रहा है।

BSNL का 1999 रुपये वाला प्लान

लंबी वैलिडिटी चाहने वाले यूजर्स के लिए BSNL का 1999 रुपये वाला प्लान उपलब्ध है। इस प्लान में 330 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। साथ ही ग्राहकों को रोजाना 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा दी जाती है। कंपनी इस प्लान के साथ 10GB बोनस डेटा भी दे रही है, जो ऑफर अवधि के दौरान रिचार्ज कराने वाले ग्राहकों को मिलेगा।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  7. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  2. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  8. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  10. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.