11 महीने तक 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग, फ्री बेनिफिट्स के साथ BSNL लाई धमाकेदार प्लान

कंपनी ग्राहकों के लिए 1499 रुपये का प्लान पेश करती है जिसमें यूजर को कई तरह के बेनिफिट मिलते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 अक्टूबर 2025 11:00 IST
ख़ास बातें
  • 1499 रुपये वाले नए प्लान के साथ 11 महीने की वैधता मिलती है
  • कंपनी के इस प्लान के साथ 24GB डेटा भी मिलेगा
  • प्लान के तहत रोजाना 100 SMS भी यूजर को फ्री दिए जा रहे हैं

BSNL ग्राहकों की जरूरत के अनुसार समय-समय पर नए प्लान पेश करती रहती है।

भारत की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ग्राहकों की जरूरत के अनुसार समय-समय पर नए प्लान पेश करती रहती है। कंपनी के कुछ प्लान बेहद किफायती हैं। भारत संचार निगम लिमिटिड अब नेटवर्क अपग्रेड करने में भी तेजी ला रही है। बीएसएनएल के किफायती प्लान्स की बात करें तो कंपनी 1500 रुपये से भी कम में एक ऐसा धांसू प्लान लेकर आती है जो आपकी सभी तरह की रिचार्ज जरूरतों को पूरा करने का दम-खम रखता है। आइए जानते हैं इस सस्ते और किफायती प्लान के बारे में। 

BSNL Rs 1499 Plan 
बीएसएनएल अपने ग्राहकों के लिए 1499 रुपये का प्लान पेश करती है जिसमें यूजर को कई तरह के बेनिफिट मिलते हैं। इसमें लॉन्ग टर्म वैलिडिटी, अनलिमिटिड कॉलिंग, डेटा और अन्य बेनिफिट्स शामिल हैं। सबसे खास बात है इसकी वैलिडिटी। कंपनी अपने 1499 रुपये वाले नए प्लान के साथ 11 महीने की वैधता लेकर आई है। यानी एक बार रिचार्ज करवाने के बाद आपको 11 महीने तक सोचना नहीं पड़ेगा।

इसके साथ ही इस प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी गई है। भारत के हर कोने में आप इस प्लान के साथ जितनी चाहें कॉलिंग कर सकते हैं और अपने करीबियों से जी भरकर बातें कर सकते हैं। इतना ही नहीं, कंपनी के इस प्लान के साथ 24GB डेटा भी मिलेगा, जिसका इस्तेमाल आप फोन में इंटरनेट जरूरतों के लिए कर सकते हैं। प्लान के बेनिफिट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। BSNL के इस लॉन्ग टर्म वैलिडिटी वाले प्लान के तहत रोजाना 100 SMS भी यूजर को फ्री दिए जा रहे हैं। 

बीएसएनएल का यह प्लान आपको हर महीने के रिचार्ज की टेंशन से मुक्ति देता है। साथ ही इसमें कई तरह के फायदे यूजर को मिल जाते हैं। यानी यह प्लान कुल मिलाकर एक स्मार्ट प्लान है जो यूजर की लगभग हर जरूरत को पूरा करता है। इसे खासतौर पर उन लोगों के लिए तैयार किया गया है, जो बार-बार रिचार्ज की परेशानी से बचना चाहते हैं और कम दाम में अधिक से अधिक फायदे वाला रिचार्ज प्लान लेना चाहते हैं। इस प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.