BSNL का दिवाली धमाका! पेश किए दो नए प्लान, सस्ते में 365 दिन वैलिडिटी, अनलिमिटिड कॉलिंग और डेटा!

439 रुपये के प्लान में कंपनी ने अनलिमिटिड कॉलिंग दी है। यह प्लान पूरे तीन महीने तक वैलिड रहेगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 अक्टूबर 2022 16:15 IST
ख़ास बातें
  • 439 रुपये वाला प्लान 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।
  • 1198 रुपये वाला प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।
  • प्लान के साथ कंपनी ने डेटा बेनिफिट भी दिए हैं।

BSNL ने ग्राहकों के लिए 439 रुपये और 1198 रुपये के खास प्लान पेश किए हैं।

भारत में दिवाली का त्यौहार भले ही बीत गया हो लेकिन टेलीकॉम कंपनियां ग्राहकों को तोहफे पर तोहफा दिए जा रही हैं। अभी हाल ही में Vodfone Idea ने अपना खास दिवाली ऑफर पेश किया था। उसके बाद भारत संचार निगम लिमिटिड (BSNL) ने अपने ऑफर्स का पिटारा खोल दिया है। टेलीकॉम कंपनी ने दिवाली पर दो खास प्लान्स जोड़े हैं जिनके बेनिफिट्स जान आप खुशी से झूम उठेंगे। तो आइए आपको इन प्लान्स के बारे में सारी जानकारी देते हैं। 

BSNL का 1198 रुपये वाला प्लान (BSNL STV rs 1198)
बीएसएनल के इस प्लान में ग्राहकों को कंपनी पूरे एक साल की वैलिडिटी दे रही है। यानि कि 365 दिन तक आपको रिचार्ज करवाने की टेंशन से मुक्ति। साथ में आपको 3GB डेटा भी मिलता है। लेकिन यह डेटा डेली बेसिस पर नहीं, बल्कि पूरी वैधता के लिए मिल रहा है। आप चाहें तो इसे एक बार में खर्च कर सकते हैं या फिर जरूरत के अनुसार। इस प्लान में कंपनी ने 300 मिनट की कॉलिंग भी दी है। साथ में 30SMS भी दिए हैं। तो आप समझ गए होंगे कि यह प्लान उन यूजर्स के लिए है जो कम कीमत में लम्बी वैलिडिटी वाले प्लान चाहते हैं। 
 
BSNL का 439 रुपये वाला प्लान (BSNL STV rs 439)
इस प्लान में कंपनी ने अनलिमिटिड कॉलिंग दी है। यह प्लान पूरे तीन महीने तक वैलिड रहेगा। यानि कि 90 दिनों तक आपको रिचार्ज के बारे में नहीं सोचना पड़ेगा। आपके फोन पर आउटगोइंग और इनकमिंग बंद नहीं होगी। साथ में आपको 300SMS भी दिए जा रहे हैं। यहां पर ध्यान दें कि प्लान के साथ कंपनी ने कोई डेटा बेनिफिट नहीं दिया है। इन प्लान्स की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

Advertisement
कुछ ऐसे ही प्लान्स हाल ही में Vodafone Idea (Vi) की तरफ से भी पेश किए गए थे। इन प्लान्स पर भी एक नजर आप डाल लें। 

Vi का 2899 रुपये वाला प्लान:
Advertisement
Vi का 2899 रुपये वाला प्लान ग्राहक को अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग, रोजाना 1.5GB डेटा और प्रतिदिन 100 SMS देता है। इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है। प्लान के साथ आपको Vi मूवी, Vi हीरो अनलिमिटिड और टीवी का वीआईपी एक्सेस मिलता है। दीवाली पर खास ऑफर के तहत इस प्लान से रिचार्ज करवाने पर ग्राहक 75GB एक्स्ट्रा डेटा का लाभ उठा सकते हैं। 

Vi का 3099 रुपये वाला प्लान: 
Advertisement
वोडाफोन आईडिया के 3099 रुपये वाले प्लान में ग्राहक को अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग, रोजाना 2GB डेटा और प्रतिदिन 100 SMS का लाभ मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी भी 365 दिनों की है। प्लान के साथ आपको Vi मूवी, Vi हीरो अनलिमिटिड और टीवी का वीआईपी एक्सेस मिलता है। साथ ही इस प्लान में आपको डिज्नी प्लस हॉटस्टार का एक साल का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है जो कि मोबाइल डिवाइस के लिए वैध होता है। बोनस के तौर पर आपको दीवाली के खास ऑफर के तहत 75GB एक्स्ट्रा डेटा दिया जा रहा है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.