BSNL ग्राहकों की बल्ले-बल्ले! 397 रुपये के प्लान में आया तगड़ा बेनिफिट! अब इतने महीने चलेगा रीचार्ज!

BSNL का 397 रुपये में एक धांसू प्रीपेड पैक आता है। यह लम्बी वैलिडिटी, अनलिमिटिड कॉल और डेली बेसिस पर अच्छा खासा डेटा देता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 सितंबर 2023 19:38 IST
ख़ास बातें
  • 397 रुपये का ये प्लान अब 6 महीने तक वैध होगा।
  • यह 30 दिनों तक अनलिमिटिड कॉलिंग, डेली 2GB डेटा देता है।
  • लॉन्ग टर्म वैलिडिटी चाहने वाले यूजर्स के लिए यह प्लान बेहद फायदेमंद है।

BSNL अपने यूजर्स के लिए मौजूदा प्लान में कमाल का बेनिफिट लेकर आई है।

भारत संचार निगम लिमिटिड (BSNL) अपने यूजर्स के लिए मौजूदा प्लान में कमाल का बेनिफिट लेकर आई है। आपको बता दें कि बीएसएनएल का एक पॉपुलर प्लान 400 रुपये से भी कम में आता है जिसमें कंपनी ने एक्स्ट्रा बेनिफिट दिया है। इस प्लान में यूजर को डेली बेसिस पर 2जीबी डेटा मिलता है। लेकिन अब इसकी वैधता को कंपनी ने और ज्यादा बढ़ा दिया है जिसके बाद यह प्लान अब अन्य टेलीकॉम कंपनियों के सस्ते प्लान्स के छक्के छुड़ा सकता है। आइए जानते हैं कौन से प्लान में कंपनी क्या अपग्रेड किया है। 

BSNL का 397 रुपये में एक धांसू प्रीपेड पैक आता है। यह लम्बी वैलिडिटी, अनलिमिटिड कॉल और डेली बेसिस पर अच्छा खासा डेटा देता है। प्लान की कीमत, जैसा कि हमने बताया, 397 रुपये है जिसे यूजर नजदीकी रिटेलर या फिर कंपनी की ऑफिशिअल वेबसाइट से रिचार्ज करवा सकते हैं। इस प्लान की खास बात ये है कि इसमें आपको 150 दिन, यानि कि पूरे 5 महीने की वैधता मिलती थी। जिसे अब कंपनी ने बढ़ा दिया है। टेलीकॉम टॉक के अनुसार, अब यह प्लान 30 दिन की अतिरिक्त वैधता देता है। यानि कि यूजर को पूरे 180 दिनों की वैधता इसमें मिल रही है। 

397 रुपये का ये प्लान अब 6 महीने तक वैध होगा। यह 30 दिनों तक अनलिमिटिड कॉलिंग, डेली 2GB डेटा देता है। डेली कोटा समाप्त होने जाने पर भी इंटरनेट बंद नहीं होगा, लेकिन यह 40kbps स्पीड पर चलेगा। यह प्लान 1 महीने तक डेली बेसिस पर रोजाना 100 SMS भी फ्री देता है। ध्यान दें कि अन्य बेनिफिट्स अभी भी 30 दिनों तक ही वैध रहेंगे जबकि वैधता 180 दिनों तक चलती रहेगी। ऑफर सीमित समय के लिए है। 15 अगस्त से 13 सितंबर के बीच में रिचार्ज करवाने पर ही यूजर इस बेनिफिट का आनंद ले सकते हैं। 

लॉन्ग टर्म वैलिडिटी चाहने वाले यूजर्स के लिए यह प्लान बेहद फायदेमंद है। प्लान के साथ रिचार्ज करवाकर सिम 6 महीने तक एक्टिव रखी जा सकती है। साथ ही एक महीने के लिए यूजर को अनलिमिटिड कॉलिंग और रोजाना 2 जीबी डेटा भी मिल जाता है। इसकी और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  8. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.