30 दिनों तक डेली 2GB डेटा, कॉलिंग, Free बेनिफिट्स के साथ BSNL दे रही सबसे सस्ते प्लान!

ये प्लान Airtel, Jio, Vi के मुकाबले काफी किफायती हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 जनवरी 2026 08:34 IST
ख़ास बातें
  • BSNL अपने यूजर्स के लिए 30 दिनों की वैधता वाले कई प्लान पेश करती है।
  • BSNL Rs 239 प्लान 1 महीने की वैलिडिटी प्रदान करता है।
  • BSNL Rs 269 प्लान में यूजर को डेली बेसिस पर 2GB डेटा मिलता है।

BSNL टेलीकॉम कंपनी अपने यूजर्स के लिए 30 दिनों की वैधता वाले कई प्लान पेश करती है।

BSNL देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी के तौर पर जानी जाती है जिसके प्लान्स यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किए जाए हैं। इसके प्लान्स अन्य टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले बहुत ज्यादा सस्ते होते हैं। आज हम आपको कंपनी के ऐसे ही सस्ते प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो 30 दिनों की वैधता के साथ आते हैं। ये प्लान Airtel, Jio, Vi के मुकाबले काफी किफायती हैं। आइए डिटेल में आपको बताते हैं। 

BSNL टेलीकॉम कंपनी अपने यूजर्स के लिए 30 दिनों की वैधता वाले कई प्लान पेश करती है। हम यहां पर आपको उन प्लान्स की जानकारी दे रहे हैं जिनमें डेली बेसिस पर कम से कम 2GB डेटा दिया जा रहा है। ताकि आपकी डेली डेटा की जरूरतें इनके अनुसार पूरी हो सकें। 

BSNL Rs 215 Plan
BSNL का 215 रुपये वाला प्लान 30 दिनों की वैधता वाले प्लान्स में सबसे सस्ता माना जाता है। प्लान में अनलिमिटिड कॉलिंग मिलती है। यह डेली बेसिस पर 2GB डेटा देता है। इसके साथ ही रोजाना 100SMS इस प्लान में फ्री मिलते हैं। प्लान में कई फ्री बेनिफिट्स भी शामिल हैं जिनमें Hardy Games, Challenger Arena Games, Gameon, Astrocell, Gameium, Lystn Podcast, Zing Music, Wow Entertainment और BSNL Tunes आदि का एक्सेस भी दिया गया है। 

BSNL Rs 228 Plan
BSNL Rs 228 प्लान आपको एक महीने की वैधता देता है। इसमें डेली बेसिस पर 2GB डेटा मिलता है। साथ ही लोकल और एसटीडी के लिए अनलिमिटिड कॉलिंग का बेनिफिट है। प्लान में डेली बेसिस पर 100SMS फ्री भेजने की छूट दी गई है। 

BSNL Rs 239 Plan
BSNL Rs 239 प्लान 1 महीने की वैलिडिटी प्रदान करता है। इसमें डेली यूज के लिए 2GB डेटा की लिमिट है। साथ ही 100 एसएमएस फ्री बेनिफिट भी है। यह एक अनलिमिटिड कॉलिंग प्लान है। प्लान में कुछ फ्री गेम्स का एक्सेस भी दिया गया है। 

Advertisement

BSNL Rs 269 Plan
BSNL Rs 269 प्लान में यूजर को डेली बेसिस पर 2GB डेटा मिलता है। यह प्लान 30 दिनों तक रोजाना 100SMS फ्री भेजने की आजादी देता है। यह एक अनलिमिटिड कॉलिंग प्लान है जिसमें लोकल और एसटीडी कॉलिंग बेनिफिट है। प्लान में एरेना गेम्स, इरोज नाउ हार्डी मोबाइल गेम सर्विस, लोकधुन और जिंग सब्सक्रिप्शन भी शामिल किया गया है। 

ये सभी BSNL प्लान उन यूजर्स के लिए बहुत किफायती हैं जिनको सस्ते में डेली डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग चाहिए। प्लान्स की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  2. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  5. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.