6 महीने तक डेली 2GBडेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ BSNL का धांसू प्लान Rs 400 से भी कम में!

प्लान उन यूजर्स के लिए बहुत फायदेमंद है जो लम्बी वैलिडिटी के साथ डेटा भी अच्छा खासा चाहते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 31 दिसंबर 2022 13:48 IST
ख़ास बातें
  • आपको रोजाना 2GB हाई स्पीड डेटा मिलता है।
  • दूसरी टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले इस प्लान में सबसे ज्यादा बेनिफिट।
  • कंपनी इसके साथ ओटीटी ऐप्स आदि का सब्सक्रिप्शन नहीं देती है।

प्लान उन यूजर्स के लिए बहुत फायदेमंद है जो लम्बी वैलिडिटी के साथ डेटा भी अच्छा खासा चाहते हैं।

BSNL अपने ग्राहकों के लिए कम कीमत पर बेहतरीन बेनिफिट्स वाले प्लान पेश करती है। इसके प्लान्स की खास बात होती है कि इनमें लम्बी वैलिडिटी के साथ डेटा और दूसरे लाभ भी मिलते हैं। आज हम आपको बीएसएनएल के एक ऐसे प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे रिचार्ज करवाने के बाद आपको 6 महीने तक रिचार्ज के बारे में सोचना नहीं पड़ेगा। दूसरी टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले इस प्लान में सबसे ज्यादा वैलिडिटी और दूसरे बेनिफिट्स मिलते हैं और कीमत भी औरों से बहुत कम है। 

बीएसएनएल का 397 रुपये का प्लान (BSNL Rs 397 Plan)
यह प्लान आप 400 रुपये से भी कम में एक्टिवेट करवा सकते हैं। इसकी कीमत केवल 397 रुपये है। इसमें आपको रोजाना 2GB हाई स्पीड डेटा मिलता है। इस बीएसएनएल प्लान की एक और खास बात इसकी 180 दिनों की वैधता है। यानि कि 6 महीने तक आपको रिचार्ज की टेंशन से मुक्ति मिलेगी। बीएसएनल का यह प्लान अन्य कंपनियों के मुकाबले में बेहद कम कीमत में ऐसे बेनिफिट्स देता है जिसका कोई मुकाबला नहीं है। 

इस प्लान के साथ आपको अनलिमिटिड कॉलिंग भी मिलती है। हालांकि कंपनी इसके साथ ओटीटी ऐप्स आदि का सब्सक्रिप्शन नहीं देती है। यहां पर एक बात ध्यान देने वाली ये भी है कि प्लान में मिलने वाला डेली 2GB डेटा खत्म होने के बाद भी आपका इंटरनेट कनेक्शन बंद नहीं होगा। हालांकि, स्पीड यहां पर घटकर 40kbps रह जाती है। इस तरह से आपको इस प्लान के साथ पूरे 360GB डेटा का बेनिफिट मिल जाता है। 
Advertisement

प्लान उन यूजर्स के लिए बहुत फायदेमंद है जो लम्बी वैलिडिटी के साथ डेटा भी अच्छा खासा चाहते हैं। साथ ही ये प्लान किसी भी सिम को लम्बे समय तक एक्टिव रखने के लिए काम में लिया जा सकता है। इसकी और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.