BSNL का 1 साल की वैधता वाला प्लान, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, कीमत सिर्फ 1498 से शुरू

BSNL के 1,498 रुपये वाले प्लान में 120GB डाटा दिया जाता है। वैधता की बात करें तो यह प्लान 365 दिनों तक चलता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 अक्टूबर 2023 19:12 IST
ख़ास बातें
  • BSNL के 1,498 रुपये वाले प्लान में 120GB डाटा दिया जाता है।
  • BSNL के 1,859 रुपये वाले प्लान में डेली 2GB डाटा दिया जाता है।
  • BSNL के 1,570 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2GB डाटा मिलता है।

BSNL के 1,498 रुपये वाले प्लान में 120GB डाटा मिलता है।

Photo Credit: BSNL

अगर आप साल भर की वैधता वाला प्रीपेड प्लान तलाश कर रहे हैं तो हम आपको सरकार के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के 5 ऐसे प्रीपेड प्लान के बारे में बता रहे हैं, जिनमें 365 दिनों की वैधता मिलती है। बीएसएनएल के इन प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, डाटा और एसएमएस का लाभ मिलता है। आइए बीएसएनएल के सालाना वैधदा वाले प्रीपेड प्लान के बारे में जानते हैं।

BSNL का 1,498 रुपये वाला प्लान: BSNL के 1,498 रुपये वाले प्लान में 120GB डाटा दिया जाता है। वैधता की बात करें तो यह प्लान 365 दिनों तक चलता है। वॉयस कॉलिंग के लिए इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इस प्लान में प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं।

BSNL का 1,859 रुपये वाला प्लान: BSNL के 1,859 रुपये वाले प्लान में डेली 2GB डाटा दिया जाता है। (यह प्लान सिर्फ PatanjaliBSNL Plan ग्राहकों के लिए है) इस प्लान में रोजाना 250 मिनट्स मिलते हैं। इस प्लान में रोजाना 100 एसएमएस मिलते हैं। इसमें फ्री कॉर्पोरेट पतंजली पर्सनल रिंग बैक टोन मिलती है।

BSNL का 1,551 रुपये वाला प्लान: BSNL के 1,551 रुपये वाले प्लान में डेली 2GB डाटा दिया जाता है। वैधता की बात करें तो यह प्लान 365 दिनों तक चलता है। वॉयस कॉलिंग के लिए इसमें अनलिमिटेड लोकल कॉलिंग मिलती है। इस प्लान में कुल 2400 SMS फ्री मिलते हैं। यह प्लान सिर्फ कृषि प्लान ग्राहकों के लिए है।
Advertisement

BSNL का 1,999 रुपये वाला प्लान: BSNL के 1,999 रुपये वाले प्लान में कुल 600GB डाटा मिलता है। वैधता की बात की जाए तो यह प्लान 365 दिनों तक चलता है। वॉयस कॉलिंग के लिए इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इस प्लान में डेली 100 SMS फ्री मिलते हैं। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 40 Kbps तक गिर जाती है। इस प्लान में अनलिमिटेड सॉन्ग चेंज ऑप्शन के साथ फ्री PRBT मिलता (30 दिनों के लिए) है और लोकधुन कंटेंट (30 दिनों के लिए) + EROS NOW Entertainment (30 दिनों के लिए) मिलता है।
Advertisement

BSNL का 1,570 रुपये वाला प्लान: BSNL के 1,570 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2GB डाटा दिया जाता है। यह प्लान 365 दिनों की वैधता के साथ आता है। वॉयस कॉलिंग की बात करें तो इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग दी जाती है। इस प्लान में हर दिन 100 एसएमएस मुफ्त दिए जाते हैं। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 40 Kbps तक कम हो जाती है।  यह प्लान सिर्फ गुजरात के RNSBL ग्राहकों के लिए है।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  5. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  6. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउं
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.