OTP का जमाना गया? बैंक और टेलीकॉम ला रहे हैं नया साइलेंट सिस्टम, फ्रॉड पर लगेगा ब्रेक!

बैंक और टेलीकॉम कंपनियां OTP की जगह साइलेंट ऑथेंटिकेशन सिस्टम पर काम कर रही हैं, जिससे फ्रॉड कम किया जा सके।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2026 18:33 IST
ख़ास बातें
  • बैंक और टेलीकॉम OTP की जगह नया सिस्टम लाने की तैयारी में है
  • SIM swap और क्लोनिंग फ्रॉड को रोकने पर फोकस
  • RBI के 2FA नियमों के तहत नए ऑथेंटिकेशन तरीके अपनाए जाएंगे

बैंकिंग में OTP की जगह नया साइलेंट ऑथेंटिकेशन सिस्टम लागू होने की तैयारी

Photo Credit: Pexels/ JÉSHOOTS

बैंकिंग और टेलीकॉम सेक्टर में OTP आधारित ऑथेंटिकेशन को धीरे-धीरे बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। देश के बड़े प्राइवेट बैंक और टेलीकॉम कंपनियां कथित तौर पर मिलकर एक नए “silent authentication mechanism” पर काम कर रही हैं, जो बिना यूजर की किसी कार्रवाई के बैकग्राउंड में ही वेरिफिकेशन कर देगा। इस सिस्टम में यह चेक किया जाएगा कि बैंकिंग ऐप से जुड़ा मोबाइल नंबर डिवाइस में मौजूद एक्टिव SIM से मैच करता है या नहीं। अगर कोई गड़बड़ी मिलती है तो ट्रांजैक्शन को तुरंत फ्लैग या ब्लॉक किया जा सकता है, जिससे फ्रॉड के मामलों को कम करने में मदद मिलेगी।

ET Telecom की लेटेस्ट रिपोर्ट बताती है कि इस नई टेक्नोलॉजी को eSIM एनवायरनमेंट तक भी बढ़ाने की योजना है, ताकि SIM क्लोनिंग और अनऑथराइज्ड eSIM स्वैप जैसे फ्रॉड्स को रोका जा सके। ये दोनों तरीके आमतौर पर OTP इंटरसेप्ट करने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। ऐसे में silent authentication एक एक्स्ट्रा सिक्योरिटी लेयर के तौर पर काम करेगा।

इसके साथ ही टेलीकॉम कंपनियां OTP डिलीवरी के तरीके में भी बदलाव पर विचार कर रही हैं। अब पारंपरिक SMS के बजाय अपने ऐप्स के जरिए OTP भेजने के ऑप्शन पर काम हो रहा है, क्योंकि SMS आधारित सिस्टम इंटरसेप्शन के लिहाज से ज्यादा संवेदनशील माना जाता है।

वहीं, दूसरी तरफ बैंक भी कथित तौर पर नए ऑथेंटिकेशन तरीकों को अपनाने लगे हैं। इसमें Aadhaar बेस्ड फेस ऑथेंटिकेशन और मोबाइल बैंकिंग ऐप्स में इन-ऐप OTP जनरेशन जैसे फीचर्स शामिल हैं। ये सभी बदलाव रिसर्व बैंक के टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) नियमों के तहत किए जा रहे हैं, जो 1 अप्रैल से लागू हो चुके हैं।

रिपोर्ट आगे बताती है कि नए फ्रेमवर्क के मुताबिक, हर डिजिटल पेमेंट ट्रांजैक्शन के लिए दो अलग-अलग फैक्टर्स जरूरी होंगे, जैसे पासवर्ड या PIN (कुछ जो यूजर जानता है), OTP या ऐप टोकन (कुछ जो यूजर के पास है), या बायोमेट्रिक (कुछ जो यूजर है)। हालांकि SMS OTP को पूरी तरह बंद नहीं किया गया है, लेकिन बैंकों और फिनटेक कंपनियों को ज्यादा सुरक्षित और आधुनिक ऑप्शन अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Advertisement

इस बदलाव के साथ WhatsApp जैसे थर्ड-पार्टी प्लेटफॉर्म्स के लिए भी रास्ता खुल सकता है, जहां ट्रांजैक्शनल OTP भेजे जा सकते हैं। अनुमान है कि हर महीने करीब 10 अरब OTP मैसेज भेजे जाते हैं, जो कुल मैसेजिंग मार्केट का बड़ा हिस्सा है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  5. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  6. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  7. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  10. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.