Airtel के इन 4 रीचार्ज पर मिलेगा रोज़ाना 500MB फ्री डाटा, कीमत 265 रुपये से शुरू...

Airtel के जिन रीचार्ज प्लान पर एक्स्ट्रा डाटा दिया जा रहा है, उनमें 265 रुपये, 299 रुपये, 719 रुपये और 839 रुपये का रीचार्ज प्लान शामिल है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 26 नवंबर 2021 17:35 IST
ख़ास बातें
  • Airtel ने प्लान्स को महंगा करने के बाद पेश किया है ये ऑफर
  • एयरटेल ने हाल ही में प्लान्स को किया 500 रुपये महंगा
  • नए ऑफर के तहत चार प्लान में मिलेगा 500MB एक्स्ट्रा डाटा
Bharti Airtel कंपनी ने शुक्रवार को अपने चार चुनिंदा प्रीपेड रीचार्ज प्लान के तहत 500MB अतिरिक्त फ्री डाटा देने का ऐलान किया है। बता दें, कंपनी ने हाल ही में अपने प्रीपेड रीचार्ज प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद ग्राहकों को थोड़ी राहत पहुंचाने के लिए यह ऑफर पेश किया गया है। जिन रीचार्ज प्लान पर एक्स्ट्रा डाटा दिया जा रहा है, उनमें 265 रुपये, 299 रुपये, 719 रुपये और 839 रुपये का रीचार्ज प्लान शामिल है। 265 रुपये के एयरटेल रीचार्ज प्लान में 1 जीबी डेली डाटा प्राप्त होता है, जबकि 299 रुपये और 719 रुपये के प्लान में डेली 1.5 जीबी डाटा मिलता है। 838 रुपये का प्लान डेली 2 जीबी डाटा प्रदान करता है।

नए अपडेट के बाद 265 रुपये के Airtel रीचार्ज प्लान में आपको 1 जीबी डेली डाटा की जगह 1.5 जीबी डेली डाटा प्राप्त होगा, जिसकी वैलिडिटी 28 दिन की है। वहीं, 299 रुपये और 719 रुपये के प्लान में डेली 1.5 जीबी की जगह डेली 2 जीबी डाटा इस्तेमाल के लिए मिलेगा, इनकी वैलिडिटी क्रमश: 28 दिन और 84 दिन की है। 838 रुपये के प्लान में डेली 2 जीबी डाटा की जगह 2.5 जीबी डाटा 84 दिन की वैधता के साथ प्राप्त होगा।

Airtel साइट पर उपलब्धत जानकारी के अनुसार, नए डाटा ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपको Airtel Thanks ऐप का इस्तेमाल करना होगा। यहां यह ध्यान देने योग्य बात यह है कि अतिरिक्त डाटा मौजूदा प्लान की वैलिडिटी के तहत ही प्रदान किया जाएगा। आपको एक्स्ट्रा डाटा मौजूदा वैलिडिटी के तहत ही इस्तेमाल करना होगा, वैलिडिटी खत्म होते ही आपके एक्स्ट्रा डाटा की सुविधा बंद कर दी जाएगी।

एयरटेल के अतिरिक्त डाटा ऑफर की जानकारी सबसे पहले TelecomTalk द्वारा दी गई है। यह बेनेफिट फिलहाल एयरटेल साइट पर लिस्ट है।
Advertisement

आपको बता दें, इससे पहले एयरटेल ने 249 रुपये के प्लान के साथ अतिरिक्त 500MB डाटा पेश किया था, जो अब बढ़कर 299 रुपये का हो गया है। कंपनी ने हाल ही में अपने मौजूदा प्रीपेड रीचार्ज प्लान की कीमतों में इज़ाफा किया था।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel prepaid, Bharti Airtel, Airtel
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.