Airtel, Vodafone Idea और Jio: हर दिन 2 जीबी डेटा वाले बेस्ट प्लान

Airtel, Vodafone Idea और Reliance Jio तीनों टेलीकॉम दिग्गज इस समय कुछ बेस्ट 2 जीबी डेली डेटा प्लान दे रहे हैं। यह हम आपको तीनों कंपनी के बेस्ट 2 जीबी प्लान की जानकारी दे रहे हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 जून 2020 15:34 IST
ख़ास बातें
  • Airtel के 2 जीबी डेली डेटा प्लान 252.54 रुपये से शुरू होते हैं
  • Vodafone Idea दे रही हैं डबल डेटा का फायदा यानी 4 जीबी डेटा प्रति दिन
  • रिलायंस जियो के 2 जीबी डेली डेटा प्लान 249 रुपये से होते हैं शुरू

Airtel के 252.54 रुपये प्लान में 2 जीबी डेली डेटा और 28 दिनों की वैधता मिलती है

मोबाइल डेटा, इस समय यह हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है और खासतौर पर वर्तमान में, जब भारत समेत पूरी दुनिया में लोग अपने घरों में कैद है। हमने हाल ही में आपको Vodafone Idea, Airtel, Jio और BSNL के बेस्ट मोबाइल डेटा प्लान बताए थे, जिनमें आपको हर दिन 1.5 जीबी डेटा मिलता है। यदि आपका यूसेज इससे भी ज्यादा है और आप अधिक डेली डेटा वाले प्लान की तलाश में हैं तो अच्छी बात यह है कि हमने आपका काम आसान कर दिया है। आज यहां हम आपको वोडाफोन आइडिया, एयरटेल और जियो के बेस्ट 2 जीबी डेली डेटा वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं।

एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और जियो तीनों टेलीकॉम दिग्गज इस समय 1 जीबी से लेकर 3 जीबी तक डेली डेटा प्लान दे रहे हैं। यहां तक कि वोडाफोन ने स्पेशल डबल डेटा ऑफर भी पेश किया हुआ है, जहां कंपनी कुछ चुनिंदा सर्कल में अपने तीन प्लान पर दो गुना डेटा दे रही है। हालांकि हम आपको आज यहां केवल वे प्लान बता रहे हैं, जिनमें कंपनी 2 जीबी हाई स्पीड डेटा प्रति दिन दे रही है। आइए जानते हैं Airtel, Vodafone Idea और Reliance Jio के बेस्ट 2 जीबी डेली डेटा प्लान के बारे में।
 

Airtel 2GB daily data prepaid recharge plans

एयरटेल के 2 जीबी डेली डेटा प्रीपेड रीचार्ज प्लान

एयरटेल का सबसे सस्ता 2 जीबी डेली डेटा प्लान 252.54 रुपये से शुरू होता है। इस प्लान में 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा रोज़ाना मिलता है। प्लान में मुफ्त अनलिमिटेड लोकल और नेशनल कॉलिंग के साथ 100 डेली एसएमएस भी मुफ्त मिलते हैं। इस प्लान की वैधता 28 दिन है। कंपनी एक 295.76 रुपये का प्लान भी देती है, जिसमें 252 रुपये प्लान के समान फायदे और वैधता मिलती है, लेकिन इसमें अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

एयरटेल के 380.51 रुपये और 591.53 रुपये के डेली डेटा प्लान के सभी फायदे 252.54 रुपये प्लान के समान हैं। इन प्लान में भी 2 जीबी डेली डेटा, मुफ्त अनलिमिटेड लोकल और नेशनल कॉलिंग, मुफ्त 100 डेली एसएमएस मिलते हैं। हालांकि इनकी वैधता अलग है। एयरटेल के 380.51 रुपये और 591.53 रुपये के प्लान में क्रमश: 56 दिन और 84 दिन की वैधता मिलती है। 
Advertisement

यदि आप पूरे साल का रीचार्ज एक साथ कराना चाहते हैं तो कंपनी एक 2116.95 रुपये का प्लान भी देती है, जिसके सभी लाभ ऊपर बताए प्लान के समान हैं, केवल इसमें आपको पूरे 365 दिनों की वैधता मिलेगी।

(पढ़ें: Airtel, Vodafone Idea, Reliance Jio और BSNL: हर दिन 1.5 जीबी डेटा वाले बेस्ट प्लान)
Advertisement
 

Vodafone Idea daily 2GB data prepaid recharge plans

वोडाफोन आइडिया के 2 जीबी डेली डेटा प्रीपेड रीचार्ज प्लान

Vodafone Idea लिमिटेड समय के लिए स्पेशल डबल डेटा ऑफर चला रही है। इसके तहत कंपनी के 299 रुपये, 449 रुपये और 699 रुपये के प्लान पर डबल डेटा मिल रहा है। इन प्लान में पहले 2 जीबी डेली हाई-स्पीड डेटा मिलता था और अभी सीमित समय के लिए इन प्लान पर 4 जीबी डेटा रोज़ाना मिल रहा है। इनकी वैधता क्रमश: 28 दिन, 56 दिन और 84 दिन हैं। इन तीनों प्लान में अनलिमिटेड लोकल और नेशनल कॉलिंग, 100 एसएमएस प्रति दिन का लाभ मिलता है। इसके अलावा Vodafone यूज़र्स को 499 रुपये कीमत का Vodafone Play सब्सक्रिप्शन और 999 रुपये कीमत का ZEE5 सब्सक्रिप्शन मिलता है। याद रहें, ये दोनों सब्सक्रिप्शन आइडिया ग्राहकों के लिए नहीं है। 

याद दिला दें 1.5 जीबी डेटा प्रति दिन के प्लान में कंपनी पूरे साल की वैधता का एक रीचार्ज प्लान देती है, लेकिन 2 जीबी डेली डेटा के लिए ऐसा कोई लॉन्ग टर्म वैलिडिटी प्लान उपलब्ध नहीं है।
Advertisement
 

Reliance Jio 2GB daily data prepaid recharge plans

रिलायंस जियो के 2 जीबी डेली डेटा प्रीपेड रीचार्ज प्लान

जियो के 249 रुपये, 444 रुपये, 599 रुपये और 2399 रुपये के चारों प्लान में 2 जीबी डेटा रोज़ाना मिलता है। इसके अलावा इनमें 100 मुफ्त डेली एसएमएस और जियो से जियो मुफ्त असीमित कॉलिंग का फायदा मिलता है। हालांकि जियो से अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए इन चारों प्लान में क्रमश: 1,000, 2,000, 3,000 और 12,000 नॉन-जियो FUP मिनट मिलते हैं और इनकी वैधता क्रमश: 28, 56, 84 और 365 दिनों की है।

जियो के पास एक 2,599 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज प्लान भी है, जिसके फायदे और वैधता 2,399 रुपये प्लान के समान है, लेकिन इस प्लान में यूज़र्स को 10 जीबी अतिरिक्त कुल डेटा और Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन मिलेगा। यदि आप सालाना प्लान और साथ ही डिज़्नी हॉटस्टार मेंबरशिप चाहते हैं तो यह प्लान बेशक आपके लिए बेस्ट है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Vodafone Idea, Jio
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  3. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  4. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  5. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  6. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
  7. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
  8. 1,461km तक टोटल रेंज, हाई-टेक फीचर्स वाली Xiaomi SkyNomad SUV हुई लॉन्च, कीमत ₹30 लाख से कम!
  9. Xiaomi Pad 9 Pro Max हुआ लॉन्च; 12000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ मिलेगी 16GB RAM, जानें कीमत
  10. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.