Airtel के 98 रुपये रीचार्ज पैक पर अब मिलेगा डबल डेटा, तीन पैक का टॉकटाइम भी बढ़ाया

Airtel ने 98 रुपये रीचार्ज पैक में डेटा के फायदे को दोगुना कर दिया गया है। पहले इस प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ 6 जीबी डेटा मिलता था।

विज्ञापन
Prabhakar Thakur, अपडेटेड: 16 मई 2020 12:28 IST
ख़ास बातें
  • Airtel 98 रुपये रीचार्ज प्लान में पहले मिलता था 6 जीबी डेटा
  • अब 12 जीबी डेटा और 28 दिनों की वैधता के साथ आता है यह प्लान
  • 500, 1,000 और 5,000 रुपये के प्लान में मिलेगा अतिरिक्त टॉकटाइम

Airtel 98 रुपये प्रीपेड रीचार्ज प्लान में 12 जीबी डेटा मिलता है

Airtel ने अपने 98 रुपये प्रीपेड रीचार्ज प्लान पर मिलने वाले डेटा लाभ को दोगुना कर दिया है। यह प्लान अब ग्राहकों को 28 दिनों की वैधता के साथ 12 जीबी हाई-स्पीड डेटा देगा। पहले एयरटेल इस प्लान में 6 जीबी हाई-स्पीड डेटा की पेशकश करती थी। इस प्लान को कंपनी ने डबल डेटा ऑफर के तहत पेश किया है। बता दें कि यह एयरटेल प्रीपेड रीचार्ज प्लान केवल डेटा का फायदा देता है। इसमें किसी प्रकार का मुफ्त एसएमएस या कॉलिंग लाभ नहीं मिलता। इतना हीं नहीं डबल डेटा ऑफर के अलावा टेलीकॉम ऑपरेटर अपने यूज़र्स को 500 रुपये, 1,000 रुपये और 5,000 रुपये के रीचार्ज प्लान पर एक्स्ट्रा टॉकटाइम दे रहा है।

एयरटेल 98 रुपये रीचार्ज पैक में डेटा के फायदे को दोगुना कर दिया गया है। बता दें अब यह प्लान Jio के 101 रुपये डेटा वाउचर को टक्कर देता है, क्योंकि जियो के 101 रुपये प्रीपेड रीचार्ज पैक में भी कुल 12 जीबी 4G डेटा मिलता है। हालांकि इसमें जियो से अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1,000 कॉलिंग मिनट्स भी मिलते हैं। इसके अलावा जियो के इस प्लान की अपनी खुद की वैधता नहीं है, यह मौजूदा प्लान की समाप्ति तक चलता है। इसकी तुलना में Airtel का 98 रुपये प्रीपेडस पैक 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। एयरटेल ने अपने 48 रुपये के प्लान में कोई बदलाव नहीं किए हैं। एयरटेल 48 रुपये प्रीपेड प्लान अभी भी 28 दिनों की वैधता और कुल 3 जीबी हाई-स्पीड डेटा की पेशकश करती है।

प्रतियोगियों की बात करें तो Jio ने हाल ही में एक 151 रुपये का "वर्क फ्रॉम होम" पैक भी पेश किया है, जो यूज़र्स को 30 दिनों की वैधता के साथ 30 जीबी 4जी डेटा देता है। वहीं, वोडाफोन का 98 रुपये प्लान 6 जीबी डेटा और 28 दिनों की वैधता देता है। फिलहाल इन तीनों में वोडाफोन का प्लान कमज़ोर दिखाई दे रहा है। ऐसे में यह देखना होगा कि वोडाफोन अपनी पेशकश को अपग्रेड करेगी या नहीं।

Airtel अब अपने 500 रुपये, 1,000 रुपये और 5,000 रुपये के रीचार्ज प्लान पर अतिरिक्त टॉकटाइम भी दे रही है। कंपनी पहले 500 रुपये के रीचार्ज पर 423.73 रुपये का टॉकटाइम देती थी, जो अब 480 रुपये कर दिया गया है। इसी तरह 1,000 रुपये के रीचार्ज पर पहले 847.46 रुपये का टॉकटाइम मिलत था और अब 960 रुपये मिलेगा। यदि यूज़र 5,000 रुपये का रीचार्ज करता है, तो उसे अब 4,800 रुपये टॉकटाइम मिलेगा, जो पहले 4237 रुपये था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  5. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.