Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ

Airtel ने अपने पोस्टपेड प्लान के साथ हर साल 1 ट्रिप के लिए फ्री इंटरनेशनल रोमिंग की घोषणा की है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 अक्टूबर 2026 16:35 IST
ख़ास बातें
  • एयरटेल फ्री इंटरनेशनल रोमिंग में 5GB डाटा देता है।
  • एयरटेल के प्लान में वॉयस कॉलिंग के लिए 60 मिनट मिलते हैं।
  • एयरटेल का फ्री इंटरनेशनल प्लान 5 दिनों तक मुफ्त फायदे प्रदान करता है।

Airtel के फ्री इंटरनेशनल रोमिंग बेनिफिट्स में 5GB डाटा मिलता है।

Photo Credit: Pexels/Vitaly Gariev

Airtel अपने पोस्टपेड प्लान यूजर्स के लिए नए फायदे लेकर आया है। अगर आप एयरटेल पोस्टपेड यूजर्स हैं और विदेश की यात्रा का प्लान कर रहे हैं तो अब आपको अलग से रोमिंग प्लान लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि एयरटेल अपने पोस्टपेड प्लान के साथ हर साल फ्री रोमिंग के लाभ प्रदान कर रहा है। एयरटेल के ₹499 से शुरू होने वाले पोस्टपेड प्लान के साथ फ्री इंटरनेशनल रोमिंग की शुरुआत होती है। ग्राहक एक सिम के साथ हर साल 1 ट्रिप के लिए फ्री रोमिंग का लाभ ले सकते हैं, जो कि 5 दिनों के लिए वैध होती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

फ्री इंटरनेशनल रोमिंग में कैसे फायदे हैं शामिल
फ्री इंटरनेशनल रोमिंग में 5GB डाटा, वॉयस कॉलिंग के लिए 60 मिनट, 25 आउटगोइंग मैसेज और अनलिमिटेड फ्री इनकमिंग मैसेज शामिल हैं। यह प्लान 5 दिनों तक मुफ्त फायदे प्रदान करता है। इच्छुक ग्राहक विदेश में ट्रैवल के दौरान 5 दिन की वैधता वाली विंडो को कभी भी एक्टिवेट कर सकते हैं। फैमिली शेयर्ड प्लान में यह बेनिफिट हर एक्टिव सिम के लिए अलग-अलग मिलता है। ये रिवाइज्ड प्लान 8 अक्टूबर, 2026 से लागू होंगे।

Airtel का ₹499 वाला प्लान
Airtel के ₹499 वाले प्लान में अनलिमिटेड डाटा दिया जाता है। यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी प्रदान करता है। इस प्लान के साथ 1 सिम आती है। सिक्योरिटी फीचर्स के लिए स्पैम और फ्रॉड प्रीवेंशन को शामिल किया गया है। अन्य फीचर्स में Airtel Xstream Play Premium और Google One का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इंटरनेशनल रोमिंग बेनिफिट्स के तौर पर इस प्लान में 1 सिम पर 1 ट्रिप का एक्सेस फ्री मिलता है जो कि 5 दिनों तक चलता है।

Airtel का ₹749 वाला प्लान
Airtel के ₹749 वाले प्लान में दो फैमिली सिम मिलती हैं। इसमें अनलिमिटेड डाटा के साथ वॉयस कॉलिंग की सुविधा प्रदान की जाती है। यह स्पैम और फ्रॉड प्रीवेंशन जैसे फीचर्स प्रदान करता है। अन्य सुविधाओं के तौर पर Amazon Prime, JioHotstar, Airtel Xstream Play Premium और Google One  का एक्सेस मिलता है। इस प्लान में 1 साल में प्रति सिम के साथ 1 ट्रिप मिलती है जो कि 5 दिनों तक चलती है।

Airtel का ₹1,049 वाला प्लान
Airtel के ₹1,049 वाले प्लान में 3 फैमिली सिम दी जाती है। यह प्लान स्पैम और फ्रॉड प्रीवेंशन के लिए सपोर्ट देता है। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ अनलिमिटेड डाटा दिया जाता है। अन्य फीचर्स में Apple iCloud+, Apple Music, Amazon Prime, JioHotstar, Airtel Xstream Play Premium और Google One का फ्री सब्सक्रिप्शन शामिल है। यह प्लान भी प्रत्येक सिम के साथ 1 ट्रिप देता है, जिसकी वैधता 5 दिनों तक होती है।

Advertisement

Airtel का ₹1,249 वाला प्लान
Airtel के ₹1,249 वाले प्लान में 4 फैमिली सिम आती हैं। यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और इंटरनेट की सुविधा देता है। इसमें भी स्पैम और फ्रॉड प्रीवेंशन दिया जाता है। इस प्लान में Apple iCloud+, Apple Music, Amazon Prime, JioHotstar, Airtel Xstream Play Premium और Google One जैसे अन्य फीचर्स भी दिए जाते हैं। इस प्लान में प्रत्येक सिम के साथ हर साल 5 दिनों की एक ट्रिप के लिए रोमिंग फ्री मिलती है।

Airtel का ₹1,449 वाला प्लान
Airtel के ₹1,449 वाले प्लान में 4 फैमिली सिम मिलती हैं, जिनके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा प्रदान किया जाता है। यह प्लान स्पैम और फ्रॉड प्रीवेंशन के साथ Netflix Basic, Apple iCloud+, Apple Music, Amazon Prime, JioHotstar, Airtel Xstream Play Premium और Google One का एक्सेस भी देता है। इसमें भी 5 दिनों के लिए 1 ट्रिप हर साल प्रत्येक सिम के साथ फ्री मिलती है।

Airtel का ₹1,799 वाला प्लान
Airtel के ₹1,799 वाले प्लान में 5 फैमिली सिम प्रदान की जाती हैं। यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा देता है। अन्य सुविधाओं में Netflix स्टैंडर्ड, Apple iCloud+, एप्पल म्यूजिक, अमेजन प्राइम, जियो हॉटस्टार, एयरटेल एक्स्ट्रीम प्ले प्रीमियम और गूगल वन दिया जाता है। यह प्लान स्पैम और फ्रॉड प्रीवेंशन भी देता है। प्रत्येक सिम के साथ हर साल 5 दिनों के लिए 1 ट्रिप पर इंटरनेशन रोमिंग फ्री दी जाती है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.