Airtel के इस प्लान में 56 दिनों तक रोजाना मिलेगा 3GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और ढेरों बनिफिट्स! जानें कीमत

इसमें आपको 56 दिनों तक Amazon Prime Membership मिलती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 अक्टूबर 2022 15:14 IST
ख़ास बातें
  • इसमें आपको 56 दिनों तक Amazon Prime Membership मिलती है।
  • इसमें आपको प्रतिदिन 3GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा मिलता है।
  • प्लान का एक और बेनिफिट फ्री हैलो ट्यून्स (Airtel Free Hello Tunes) का है

हाल ही में Airtel ने अपनी 5G सर्विसेज शुरू की हैं।

रिलायंस जियो (Reliance Jio) के बाद भारती एयरटेल (Bharti Airtel) देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। हाल ही में कंपनी ने अपनी 5G सर्विसेज शुरू की हैं। Airtel स्मार्ट रिचार्ज प्लान (Airtel Smart Recharge) 99 रुपये से शुरू होता है। जबकि इसके अनलिमिटिड प्लान 155 रुपये से शुरू हैं। रोजमर्रा की जिन्दगी में इंटरनेट बड़ी जरूरत बन गया है। ऐसे में आपके पास एक ऐसा प्लान होना चाहिए जिसमें लम्बी वैलिडिटी के साथ ही डेटा भी भरपूर मिले। हम आज आपको कंपनी ऐेसे ही प्लान की जानकारी दे रहे हैं। 

एयरटेल Rs 699 प्लान (Airtel Rs 699 Plan): एयरटेल 699 रुपये का जबरदस्त प्लान पेश करती है जिसमें आपको प्रतिदिन 3GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा मिलता है। इतना ही नहीं, इस प्लान की वैधता 56 दिनों की की है। यानि आपको लगभग दो महीने तक रोजाना 3GB हाई स्पीड इंटरनेट मिलेगा। डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 64kbps रह जाती है। इस रिचार्ज प्लान में आपको 56 दिनों तक किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है और साथ ही आपको रोजाना 100 SMS भी फ्री मिलते हैं। 

इस प्लान के साथ आपको कुछ जबरदस्त बेनिफिट्स भी मिलते हैं। इसमें आपको 56 दिनों तक Amazon Prime Membership मिलती है। इसके अलावा आपको Xstream Mobile Pack का सब्सक्रिप्शन मिलता है जिसके अंतर्गत आप नीचे दिए गए Xstream चैनलों में से किसी भी एक चैनल पर कंटेंट का मजा ले सकते हैं। ये चैनल हैं- SonyLiv, LionsgatePlay, ErosNow, HoiChoi, ManoramaMAX चैनल। Airtel Xstream App के माध्यम से आप इनमें से किसी भी एक चैनल पर बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के कंटेंट का मजा ले सकते हैं। 

इस एयरटेल प्लान के साथ मिलने वाला एक और बेनिफिट फ्री हैलो ट्यून्स (Airtel Free Hello Tunes) का है जिसमें आप प्लान की वैधता तक अपने फोन पर अलग अलग गानों के रूप में डायलर ट्यून, या हैलो ट्यून सेट कर सकते हैं। एक्स्ट्रा बेनिफिट्स में फास्टैग पर 100 रुपये का कैशबैक भी शामिल है और साथ ही Apollo 24|7 Circle की 3 महीने की मेंबरशिप भी मिलती है। इतने सारे बेनिफिट्स के साथ यह आपको Wynk Music Free सब्सक्रिप्शन भी अलग से देता है जिसमें आप Music, Hellotunes, LIVE Concerts और Podcasts का आनंद ले सकते हैं। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी अधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp चलाने के लिए अब बतानी होगी उम्र! भारत में यूजर्स की एज वैरिफिकेशन शुरू?
  2. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  3. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  4. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  5. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
  6. Flipkart Free Netflix Plan: 1 अगस्त से FREE मिलेगा Netflix प्लान! Flipkart ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर
  7. Vivo V70, V70 Elite, V70 FE फोन भारत में हुए 8000 रुपये तक महंगे! जानें नई कीमत
  8. Apple Pay ने रुलाया, हजारों यूजर्स का फूटा गुस्सा
  9. Tecno देगी Apple को भी मात? बेजल-लेस डिस्प्ले वाला फोन किया पेश, देखें पहली झलक
  10. HMD Pulse 2 सीरीज के लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस होंगे फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.