Airtel का 23 रुपये वाला रीचार्ज पैक आपके प्रीपेड नंबर को देगा 28 दिनों की वैधता

Airtel ने 23 रुपये का रीचार्ज पैक लॉन्च किया है। इस रीचार्ज पैक की मदद से एयरटेल यूज़र अपने प्रीपेड नंबर की वैधता 28 दिनों के लिए बढ़ा सकते हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 दिसंबर 2018 17:09 IST
ख़ास बातें
  • Airtel.in या MyAirtel app से रीचार्ज करा सकते हैं यूज़र
  • यह स्मार्ट रीचार्ज विकल्प चुनिंदा सर्कल के लिए ही उपलब्ध है
  • 23 रुपये वाले रीचार्ज पैक में कोई टॉक टाइम या डेटा नहीं मिलता
Airtel ने 23 रुपये का रीचार्ज पैक लॉन्च किया है। इस रीचार्ज पैक की मदद से एयरटेल यूज़र अपने प्रीपेड नंबर की वैधता 28 दिनों के लिए बढ़ा सकते हैं। नया रीचार्ज पैक Airtel के 'स्मार्ट रीचार्ज' पोर्टफोलियो का हिस्सा है। इसे प्लान वाउचर 23 का नाम मिला है। स्मार्ट रीचार्ज कैटेगरी के अन्य पैक से उलट 23 रुपये वाले पैक में यूज़र को कोई डेटा या वॉयस कॉलिंग सुविधा नहीं मिलेगी। लेकिन इसकी मदद से सब्सक्राइबर अपने प्रीपेड अकाउंट की वैधता बढ़ा सकते हैं।

नए 23 रुपये वाले रीचार्ज पैक में Airtel लोकल एवं एसटीडी वॉयस कॉल के लिए 2.5 पैसे प्रति सेकेंड की दर से शुल्क लेगी। लोकल एसएमएस 1 रुपये का होगा और नेशनल एसएमएस 1.5 रुपये का। गौर करने वाली बात है कि इस रीचार्ज पैक में कोई डेटा नहीं मिलता। इसका मतलब है कि डेटा के लिए आपको अलग डेटा पैक चुनना होगा या अकाउंट बैलेंस की मदद से डेटा एक्सेस किया जा सकेगा। इस पैक में कोई टॉक टाइम भी नहीं मिलता।

आप चाहें तो नए 23 रुपये वाले Airtel रीचार्ज पैक को सीधे Airtel.in या MyAirtel app के ज़रिए चुन सकते हैं। टेलीकॉमटॉक ने इस रीचार्ज पैक के बारे में सबसे पहले जानकारी दी। जानकारी मिली है कि 23 रुपये के नए रीचार्ज पैक को पेश करने से पहले स्मार्ट रीचार्ज रेंज 25 रुपये से शुरू होता था।
 

अगर आप 23 रुपये वाला रीचार्ज पैक नहीं चुनना चाहते हैं तो एयरटेल का एक रीचार्ज पैक 35 रुपये का भी है। 28 दिनों की वैधता वाले इस स्मार्ट रीचार्ज पैक में 26.66 रुपये का टॉक टाइम और 100 एमबी डेटा मिलता है। स्मार्ट रीचार्ज रेंज का सबसे महंगा पैक 245 रुपये का है। इस पैक में 245 रुपये का टॉक टाइम मिलता है। लोकल, एसटीडी और लैंडलाइन वॉयस कॉल का दर 30 पैसे प्रति मिनट रहता है और 84 दिनों की वैधता के लिए 2 जीबी डेटा भी मिलता है।
Advertisement

यह स्मार्ट रीचार्ज विकल्प चुनिंदा सर्कल के लिए ही उपलब्ध है। हालांकि, संभव है कि Airtel भविष्य में 23 रुपये वाले रीचार्ज पैक को सभी सर्कल में उपलब्ध कराए।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Bharti Airtel, Airtel

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  2. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  3. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  4. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  5. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  6. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  10. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.