Jio के बाद Airtel ने भी बंद किया 249 रुपये वाला सस्ता प्लान, अब 299 रुपये वाला मिलेगा प्लान

Airtel ने अपने किफायती प्रीपेड प्लान में बहुत बड़ा बदलाव करते हुए फायदों को कम कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 अगस्त 2025 12:09 IST
ख़ास बातें
  • Airtel के 299 रुपये वाले प्लान में रोजाना 1GB डाटा दिया जाता है।
  • Airtel के 299 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैधता की जाती है।
  • Airtel के 299 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है।

Airtel के 299 रुपये वाले प्लान में रोजाना 1GB डाटा मिलता है।

Photo Credit: Airtel

भारत की दूसरी बड़ी टेलीकॉम कंपनी Airtel ने अपने किफायती प्रीपेड प्लान में बहुत बड़ा बदलाव करते हुए फायदों को कम कर दिया है। अगर आप एयरटेल यूजर्स हैं और शुरुआती मासिक प्लान का उपयोग करते हैं तो आपको लिए निराश करने वाली खबर आ रही है। दरअसल कंपनी ने 299 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ मिलने वाले डेली 1.5GB डाटा को घटाकर 1GB कर दिया है, यानी कि यूजर्स को पहले के मुकाबले में 14GB कम डाटा मिलेगा, जबकि 42GB डाटा मिलता था। इसके अलावा कंपनी ने अपने सबसे किफायती 249 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को बंद भी कर दिया है। आइए जानते हैं कि एयरटेल के प्लान में कैसे बदलाव हुए हैं।

Airtel का 299 रुपये वाला प्लान: Airtel के 299 रुपये वाले प्लान में रोजाना 1GB डाटा दिया जाता है जो कि कुल 28GB डाटा बैठता है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान में 28 दिनों की वैधता की जाती है। वॉयस कॉलिंग की बात करें तो इस प्लान में अनलिमिटेड एसटीडी, लोकल और रोमिंग कॉल्स मिलती हैं। वहीं इस प्लान में रोजाना 100 एसएमएस दिए जाते हैं। अन्य फायदों की बात करें तो इसमें फ्री Hellotunes मिलता है। 

Advertisement

पहले कैसे फायदे और अब कैसे

पहले Airtel के 299 रुपये वाले प्लान में रोजाना 1.5GB डाटा दिया जाता था, जो कि कुल 42GB डाटा बैठता है।
अब Airtel के 299 रुपये वाले प्लान में रोजाना 1GB डाटा दिया जा रहा है जो कि कुल 28GB डाटा बैठता है।
पहले के मुकाबले ग्राहको को 14GB कम डाटा मिलेगा।

Airtel ने अपना 249 रुपये वाला प्रीपेड प्लान किया बंद

Advertisement

Airtel ने इसके अलावा अपना सबसे किफायती 249 रुपये वाला प्रीपेड प्लान बंद करके ग्राहकों को झटका दिया है। 

Airtel का 249 रुपये वाले प्लान

Airtel के 249 रुपये वाले प्लान में डेली 1.5GB डाटा दिया जाता है। वॉयस कॉलिंग की बात करें तो इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग प्रदान की जाती है। इस प्लान में रोजाना 100 एसएमएस दिए जाते हैं। यह प्लान कुल 24 दिनों की वैधता के साथ आता है।

Advertisement

Airtel के 299 रुपये वाले प्लान में कितना डाटा मिलता है?

Airtel के 299 रुपये वाले प्लान में रोजाना 1GB डाटा दिया जाता है जो कि कुल 28GB डाटा बैठता है।

Airtel के 299 रुपये वाले प्लान की वैधता कितनी है?

Airtel के 299 रुपये वाले प्लान की वैधता 28 दिनों तक चलती है।

Advertisement

Airtel ने कौन सा प्लान बंद किया है?

Airtel ने अपना सबसे किफायती 249 रुपये वाला प्रीपेड प्लान बंद करके ग्राहकों को झटका दिया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  3. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  4. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  2. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  3. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  4. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  6. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  7. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  8. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  9. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  10. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.