Airtel Digital TV लाई सब्सक्राइबर्स के लिए नया पैक, जानें कीमत

Airtel Digital TV All Channels Pack: एयरटेल डिजिटल टीवी सब्सक्राइबर्स के लिए कंपनी एक नया पैक लेकर आई है। जानें पैक की कीमत और चैनल के बारे में।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 14 सितंबर 2019 15:49 IST
ख़ास बातें
  • Airtel Digital TV Pack में मिलेंगे 226 HD और SD चैनल
  • पॉपुलर क्षेत्रीय चैनल भी हैं Airtel Digital TV All Channels Pack में
  • प्रीमियम इंग्लिश मूवी चैनल भी हैं एयरटेल डिजिटल टीवी पैक का हिस्सा

Airtel Digital TV All Channels Pack: एयरटेल डिजिटल टीवी लाई सब्सक्राइबर्स के लिए नया पैक

Airtel Digital TV All Channels Pack: एयरटेल डिजिटल टीवी सब्सक्राइबर्स के लिए कंपनी एक नया पैक लेकर आई है। Airtel यूज़र्स के लिए उतारे गए इस नए पैक का नाम है All Channels Pack। इस नए पैक में 226 चैनल है, साथ ही इसमें सभी प्रमुख क्षेत्रीय चैनल भी शामिल हैं। अगर आप भी Airtel Digital TV यूज़र हैं तो आइए अब आपको इस पैक की कीमत और अन्य फायदों के बारे में जानकारी देते हैं।

ऑल चैनल्स पैक में एयरटेल डिजिटल टीवी सब्सक्राइबर्स को एंटरटेंमेंट, इंफोटेंमेंट, न्यूज़ और स्पोर्ट्स जैसी प्रमुख शैलियों के अधिकांश लोकप्रिय चैनल मिलेंगे। इसके अलावा कलर्स गुजराती सिनेमा, ईटीवी 2, जेमिनी टीवी एचडी, जया मैक्स, खुशी टीवी, न्यूज़ 18 कन्नड़, सूर्या मूवीज़, ज़ी बांग्ला एचडी, ज़ी पंजाबी और ज़ी तमिल एचडी क्षेत्रीय चैनल भी हैं।

Airtel Digital TV All Channels Pack में देखे जाने वाले किड्स चैनल जैसे कि डिस्कवरी किड्स, Disney, Disney International HD, निक, पोगो और Sony Yay शामिल है। प्रीमियम इंग्लिश मूवी चैनल जैसे कि मूवीज़ नाउ एचडी, रोमेडी नाउ एचडी, स्टार मूवीज़ सिलेक्ट एचडी और डब्ल्यूबी भी शामिल है।
 

ड्रीमडीटीएच फोरम पर एक मेंबर ने नोटिस किया कि ऑल चैनल्स पैक में एचडी चैनल के किसी भी एसडी चैनल को शामिल नहीं किया गया है। साथ ही इसमें कोई सर्विस चैनल भी शामिल नहीं है। गैजेट्स 360 ने भी स्वतंत्र रूप से यह पुष्टि की है कि ऑल चैनल पैक को MyAirtel ऐप के माध्यम से या फिर एयरटेल डिजिटल टीवी हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके लिया जा सकता है।
Advertisement

अब बात एयरटेल डिजिटल टीवी के इस नए पैक के कीमत की। इस पैक का मासिक शुल्क 1,675 रुपये है जिसमें 1,315 रुपये पैक चार्ज और 360 रुपये एनएफसी शुल्क है। इस साल मई में Airtel ने सब्सक्राइबर्स के लिए नए लॉन्ग-टर्म डीटीएच पैक को लॉन्च किया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  2. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.