Airtel Unlimited 5G Data Policy: एयरटेल यूजर्स को महीने में मिलेगा इतना अनलिमिटिड 5G डेटा, जानें नियम व शर्तें

एयरटेल प्लान जो कि अनलिमिटिड 5G डेटा ऑफर करते हैं, Rs 239 से शुरू होते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2023 21:42 IST
ख़ास बातें
  • सर्विस केवल व्यक्तिगत इस्तेमाल और नॉन-कमर्शियल यूज के लिए है।
  • कंपनी प्रति महीना (30 दिनों के लिए) 300GB तक की सीमा तय करती है।
  • एयरटेल ने अपनी 5G सर्विसेज को अक्टूबर 2022 में शुरू किया था।

एयरटेल प्लान जो कि अनलिमिटिड 5G डेटा ऑफर करते हैं, Rs 239 से शुरू होते हैं।

Airtel Unlimited 5G Data Policy: भारती एयरटेल ने देश में 5G यूसेज को लेकर नियम व शर्तें साफ कर दी हैं। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की ओर से टेलीकॉम कंपनियों, Jio और Airtel, को यह निर्देश दिए गए थे कि वे अपनी 5जी अनलिमिटिड सर्विस की पॉलिसी को साफ साफ शब्दों में परिभाषित करें। जिसके बाद एयरटेल ने अपने 5जी अनलिमिटिड सर्विस के बारे में साफ करते हुए कहा है कि 5G अनलिमिटिड डेटा एयरटेल यूजर्स को एक कॉम्पलिमेंट्री बेनिफिट के तौर पर पेश किया जाता है। लेकिन इसकी कुछ शर्तें भी हैं। 

Airtel ने 5G अनलिमिटिड यूसेज पॉलिसी के बारे में आगे कहा कि यह सर्विस केवल व्यक्तिगत इस्तेमाल और नॉन-कमर्शियल यूज के लिए है। किसी भी तरह से इसे व्यावसायिक रूप में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। जिसके लिए कंपनी प्रति महीना (30 दिनों के लिए) 300GB तक की सीमा तय करती है। अगर इसके ऊपर कोई सब्सक्राइबर इसे इस्तेमाल करता है तो यह कमर्शियल इस्तेमाल में माना जाएगा। 
Advertisement

वोडाफोन आइडिया ने दरअसल, टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) को यह शिकायत की थी कि टेलीकॉम कंपनियां, Jio और Airtel, अपनी 5G सर्विस की कीमत को निर्धारित करें। जिसके बाद TRAI के निर्देश पर एयरटेल ने अपनी 5G पॉलिसी को लेकर यह अपडेट जारी किया है। अधिकारिक रूप से बयान जारी करते हुए कंपनी ने वेबसाइट पर पॉलिसी को स्पष्ट किया है जिसके अनुसार, ''Unlimited 5G डेटा एयरटेल यूजर्स के लिए एक इंट्रोडक्ट्री ऑफर है जिसके तहत यूजर्स 5G की पावर का अनुभव ले सकते हैं। ऐसे यूजर्स जिनके पास 5G इनेबल्ड डिवाइसेज हैं, और जो Airtel 5G Plus नेटवर्क के साथ जुड़ चुके हैं, वे योग्य प्रीपेड प्लान के तहत अनलिमिटिड 5G सर्विस का लाभ ले सकते हैं।''

बता दें कि एयरटेल प्लान जो कि अनलिमिटिड 5G डेटा ऑफर करते हैं, Rs 239 से शुरू होते हैं। कंपनी के अनुसार इससे ऊपर के सभी प्रीपेड प्लान्स में कस्टमर अनलिमिटिड 5G सर्विस के लिए दावा कर सकते हैं, और सर्विस का अनुभव ले सकते हैं। एयरटेल ने अपनी 5G सर्विसेज को अक्टूबर 2022 में शुरू किया था। एयरटेल के साथ Jio ने भी अपनी 5जी डेटा यूसेज पॉलिसी को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  3. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  2. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  5. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  6. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  8. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.