365 दिनों तक डेली 2GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, Free OTT, AI सब्सक्रिप्शन के साथ Airtel का बेस्ट प्लान

Airtel का 3599 रुपये का प्लान 365 दिनों की वैधता के साथ कुछ कमाल के बेनिफिट्स लेकर आता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 जनवरी 2026 19:42 IST
ख़ास बातें
  • प्लान में 100 SMS डेली बेसिस पर फ्री मिलते हैं।
  • यूजर को डेली बेसिस पर 2GB का हाई स्पीड इंटरनेट डेटा दिया जाता है।
  • यह प्लान यूजर को एयरटेल के Xstream प्ले का एक्सेस देता है।

एयरटेल के इस प्लान में यूजर को कंपनी ने फ्री हेलोट्यून्स का बेनिफिट दिया है।

Photo Credit: Shutterstock

Bharti Airtel अपने यूजर्स के लिए कुछ ऐसे प्लान लेकर आती है जिनको रिचार्ज करवाने के बाद आपको सालभर तक दोबारा रिचार्ज करवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आज हम आपको एयरटेल के 365 दिनों वाले प्लान्स (Airtel 365 Days Plan) में शामिल एक बेहतरीन रीचार्ज पैक की जानकारी देने जा रहे हैं। यह प्लान 365 दिनों तक रीचार्ज की टेंशन से मुक्ति देता है क्योंकि इसमें डेली बेसिस पर भरपूर डेटा है, कॉलिंग है, SMS है, और फ्री बेनिफिट्स भी हैं। 

Airtel 365 Days Best Plan

Airtel अपने ग्राहकों के लिए 365 दिनों की वैधता वाला प्लान लेकर आती है जिसमें यूजर को डेली बेसिस पर 2GB का हाई स्पीड इंटरनेट डेटा दिया जाता है। इस प्लान की कीमत 3599 रुपये है। इसे Airtel Thanks App या फिर एयरटेल की अधिकारिक वेबसाइट (Airtel Official Website) से एक्टिवेट करवाया जा सकता है। 

Airtel Rs 3599 Plan

Airtel का 3599 रुपये का प्लान 365 दिनों की वैधता के साथ कुछ कमाल के बेनिफिट्स लेकर आता है। यह एक अनलिमिटिड कॉलिंग प्लान है जिसमें आपको सालभर तक लोकल/एसटीडी कॉलिंग का बेनिफिट मिलता है। इसमें मिलने वाले डेली 2GB डेटा की लिमिट खत्म होने पर इंटरनेट कनेक्शन बंद नहीं होता है। यह 64kbps की स्पीड से चलता रहता है। प्लान में 100 SMS डेली बेसिस पर फ्री मिलते हैं। 

Free Hellotunes

एयरटेल के इस प्लान में यूजर को कंपनी ने फ्री हेलोट्यून्स का बेनिफिट दिया है। 30 दिनों तक आप किसी हैलोट्यून को फ्री में सेट कर सकते हैं। 

Advertisement

Airtel Xstream play

यह प्लान यूजर को एयरटेल के Xstream प्ले का एक्सेस देता है। इसके तहत आप मूवी, टीवी शो, और लाइव टीवी का लाभ उठा सकते हैं। इसमें कई OTT चैनल्स को शामिल किया गया है जिनमें मुख्यत: SonyLiv (Free version), Amazon mx player, Vrott, Chana jor, Runn tv, Distro tv जैसे प्लेटफॉर्म्स शामिल हैं। 

Perplexity Pro AI

एयरटेल का 3599 रुपये का यह प्लान एक खास बेनिफिट लेकर आता है जिसमें यूजर को Perplexity Pro AI का एक्सेस दिया जाता है। आप AI को फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं। 12 महीने तक इसकी वैधता रहती है। कंपनी के अनुसार यह बेनिफिट 17 हजार रुपये का है। यानी आपको प्लान का 17 हजार रुपये का बेनिफिट फ्री मिल रहा है। 

Advertisement

Unlimited 5G Data

कंपनी प्लान के साथ अनलिमिटिड 5G नेटवर्क का एक्सेस देती है। अगर आपके एरिया में 5जी नेटवर्क उपलब्ध है तो योग्यता के अनुसार आप इस प्लान के साथ मिलने वाले इस फ्री बेनिफिट का लाभ उठा सकते हैं। 

Advertisement

इस तरह से यह प्लान एक कंप्लीट पैकेज बनकर आता है जिसमें आपको डेली डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग, OTT सब्सक्रिप्शन, फ्री 5G, फ्री SMS जैसे बेनिफिट मिलते हैं। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.