126GB डेटा और अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ Airtel का 84 दिनों वाला रिचार्ज प्लान, जानें कीमत

एयरटेल के 719 रुपये के प्लान (Airtel Rs 719 Plan) के साथ आपको Shaw Academy का 1 साल का फ्री ऑनलाइन कोर्स सब्सक्रिप्शन मिलता है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 फरवरी 2022 17:26 IST
ख़ास बातें
  • यह प्लान आपको Wynk Music Free सब्सक्रिप्शन देता है।
  • इसके साथ आपको अमेजन प्राइम वीडियो का 30 दिन फ्री ट्रायल भी देता है।
  • 84 दिनों में आपको रोजाना 1.5 जीबी हाई स्पीड डेटा का लाभ मिलेगा।
Bharti Airtel देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है जिसने हाल ही में अपने कस्टमर बेस में वृद्धि की है। कंपनी अपने ग्राहकों के लिए कई तरह के रिचार्ज प्लान और डेटा पैक ऑफर करती है। एयरटेल के पॉपुलर प्रीपेड रिचार्ज (Airtel Popular Prepaid Recharge Plan) प्लान में से एक ऐसे प्लान के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं जो आपको लम्बी वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा बेनिफिट्स के साथ-साथ कई तरह के एडिशनल बेनिफिट्स जैसे OTT सब्सक्रिप्शन, फ्री हैलो ट्यून्स, अमेजॉन प्राइम वीडियो सब्सक्रिप्शन आदि का लाभ भी देता है। 

Airtel Rs 719 Recharge Plan

एयरटेल के बेस्ट रिचार्ज प्लान (Airtel best recharge plan) में शामिल यह प्रीपेड टैरिफ पैक 719 रुपये में एक्टिवेट किया जा सकता है। प्लान के अंतर्गत आपको 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इन 84 दिनों में आपको रोजाना 1.5 जीबी हाई स्पीड डेटा का लाभ मिलेगा। हाई स्पीड इंटरनेट लिमिट खत्म हो जाने के बाद इंटरनेट की स्पीड 64kbps हो जाती है। इस प्लान में आपको 84 दिनों तक रोजाना 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं। इस तरह से कुल मिलाकर इस प्लान के साथ आपको 126GB डेटा मिलता है। ये सभी इस प्लान के साथ मिलने वाले बेसिक बेनिफिट्स हैं। 

यह प्लान आपको कुछ एक्सट्रा बेनिफिट्स भी देता है। इसके साथ आपको अमेजन प्राइम वीडियो का 30 दिन फ्री ट्रायल (Amazon Prime Video 30 Days Free Trial) मिलता है। जिसमें आप अमेजॉन प्राइम वीडियो का आनंद 30 दिनों तक मुफ्त में ले सकते हैं। लेकिन यह केवल आपके मोबाइल फोन के लिए मान्य होगा। 

एयरटेल के 719 रुपये के प्लान (Airtel Rs 719 Plan) के साथ आपको Shaw Academy का 1 साल का फ्री ऑनलाइन कोर्स सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा आपको इस प्लान के साथ फास्ट टैग पर 100 रुपये का कैशबैक भी मिलता है। 

प्लान के बेनिफिट्स यहीं खत्म नहीं होते। इसके साथ आपको फ्री हैलो ट्यून्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है जिससे आप किसी भी मनपसंद गाने को अपनी हैलो ट्यून की तरह सेट कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप म्यूजिक सुनने के ज्यादा शौकीन हैं तो यह प्लान आपको Wynk Music Free सब्सक्रिप्शन देता है। जिसके माध्यम से आप लेटेस्ट गानों को सुनने का आनंद ले सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 13 हजार से सस्ता खरीदें OnePlus का फ्लैगशिप फोन, 6000mAh बैटरी, धांसू कैमरा
  2. Upcoming Smartphones April 2026: OnePlus Nord 6, Ai+ Nova 2, Vivo T5 Pro, Find X9 Ultra जैसे फोन होंगे लॉन्च
  3. Moto Razr Fold Pre Order: 16GB रैम, 6000mAh बैटरी वाले Moto Razr Fold के प्री-ऑर्डर 11 अप्रैल से! जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. तबाही की आहट, सौरमंडल में 11 हजार नए एस्टरॉयड मिले, साइज में 500 मीटर से भी बड़े!
  2. Xiaomi 17 Max होगा सीरीज का आखिरी मॉडल, 8000mAh बैटरी के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. IPL 2026 Live Streaming: SRH vs LSG, और RCB vs CSK का घमासान आज, यहां देखें फ्री!
  4. Moto Razr Fold Pre Order: 16GB रैम, 6000mAh बैटरी वाले Moto Razr Fold के प्री-ऑर्डर 11 अप्रैल से! जानें सबकुछ
  5. Upcoming Smartphones April 2026: OnePlus Nord 6, Ai+ Nova 2, Vivo T5 Pro, Oppo Find X9 Ultra जैसे फोन होंगे लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. पहली बार! एक फोन में दो तरह के डिस्प्ले, LCD और e-ink स्क्रीन के साथ इस कंपनी ने किया पेश
  7. 13 हजार से सस्ता खरीदें OnePlus का फ्लैगशिप फोन, 6000mAh बैटरी, धांसू कैमरा
  8. Honor 600 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, iPhone 17 Pro Max जैसा हो सकता है कैमरा मॉड्यूल
  9. Google Gemma 4: गूगल का नया AI मॉडल बिना इंटरनेट भी चलेगा, स्मार्टफोन बनेंगे सुपरस्मार्ट!
  10. 3 हफ्तों तक चलने वाली Honor Watch X5i स्मार्टवॉच लॉन्च, 60Hz AMOLED डिस्प्ले, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.