एआईआर ने बंद की एसएमएस अलर्ट सेवा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 अप्रैल 2016 15:07 IST
ऑल इंडिया रेडियो ने अपनी मुफ्त न्यूज़ एसएमएस सेवा को बंद कर दिया है। एसएमएस अलर्ट सेवा पर आने वाले खर्च के चलते एआईआर ने तीन साल से भी कम समय में इस सेवा को बंद करने का फैसला किया है।

एक वरिष्ठी प्रसार भारती अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि एसएमएस सर्विस पर आने खर्च के चलते इसे बंद करने का फैसला किया गया है। इसके साथ ही मोबाइल न्यूज़ ऐप जैसे दूसरे ज्यादा व्यवहारिक विकल्प मौजूद हैं।

पीटीआई के साथ बातचीत में कहा, ''इस सेवा पर हर साल आने वाली 10 करोड़ रुपये की लागत काफी ज्यादा है, इसलिए हमने इसे बंद करने का फैसला किया है। बुहत सारे लोग पहले ही एआईआर न्यूज़ को मोबाइल ऐप के जरिए एक्सेस करते हैं। इसके अलावा न्यूज़ के लिए एआईआर वेबसाइट भी एक डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में मौजूद है।''

एसएमएस सर्विस की शुरुआत सितंबर 2013 में हुई थी, इस सेवा के जरिए मोबाइल पर मुफ्त में एआईआर न्यूज़ का लाभ उठाया जा सकता था। इस सेवा को लाखों लोगों ने सब्सक्राइब किया था। इस सेवा को हिंदी, मराठी, संस्कृत, डोंगरी और नेपाली समेत कई क्षेत्रीय भाषाओं में शुरू किया गया था।

इसी साल, एआईआर ने एंड्रॉयड, आईओए, और विंडोज फोन प्लेटफॉर्म के लिए ऑल इंडिया रेडियो लाइव मोबाइल ऐप्लिकेशन पर एक नया चैनल 'रागम' लॉन्च किया था। रागम पर क्लासिकल म्यूजिक सुना जा सकता है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , AIR, All India Radio, India, Prasar Bharati, Telecom

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G नेटवर्क, 2 लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने की भी तैयारी
  2. भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में गिरावट, चाइनीज ब्रांड्स को लगा बड़ा झटका
  3. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर
  5. Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4b पर आया तगड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  6. Honor Magic 9 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. LPG गैस पर सब्सिडी पाने के लिए PMUY के लिए ऐसे करें अप्लाई
  8. iPhone 18 Pro का इंतजार? मिलेंगे तीन सबसे बड़े कैमरा अपग्रेड!
  9. Tecno Pova 8 Pro 5G के बैक पैनल पर मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  10. Flipkart Freedom Sale: 65 इंच स्मार्ट टीवी पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, कीमत ₹36 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.