Xiaomi Pad 8 टैबलेट 13 मेगापिक्सल कैमरा, 9200mAh बैटरी के साथ लॉन्च

Xiaomi ने आज भारतीय बाजार में नया एंड्रॉयड टैबलेट Xiaomi Pad 8 लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 मार्च 2026 13:11 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Pad 8 में 11.2 इंच की 3.2K डिस्प्ले दी गई है।
  • Xiaomi Pad 8 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 बैटरी है।
  • Xiaomi Pad 8 में 11.2 इंच की 3.2K डिस्प्ले दी गई है।

Xiaomi Pad 8 में 11.2 इंच की 3.2K डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने आज भारतीय बाजार में नया एंड्रॉयड टैबलेट Xiaomi Pad 8 लॉन्च कर दिया है। यह टैबलेट स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 चिपसेट दिया गया है। इस टैबलेट में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 11.2 इंच की 3.2K डिस्प्ले दी गई है। यह टैबलेट 9,200mAh की बैटरी से लैस है। इसके अलावा यह टैबलेट Xiaomi Focus Pen Pro और कीबोर्ड अटैचमेंट जैसे एक्सेसरीज का भी सपोर्ट करता है। यहां हम आपको Xiaomi Pad 8 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Xiaomi Pad 8 Price

Xiaomi Pad 8 के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये, 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये है। वहीं नैनो टेक्सचर डिस्प्ले वाले 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये है। वहीं क्रिएटर एडिशन की कीमत 41,999 रुपये और नैनो टेक्सचर क्रिएटर एडिशन की कीमत 43,999 रुपये है। यह टैबलेटग्रेफाइट ग्रे और टाइटेनियम ब्लू कलर में उपलब्ध होगा और इसकी बिक्री 17 मार्च को दोपहर 12 बजे IST से अमेजन, शाओमी इंडिया की वेबसाइट, Xiaomi के रिटेल स्टोर और भारत में पार्टनर आउटलेट्स के जरिए शुरू होगी। लॉन्च ऑफर के तहत खरीदार SBI क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 3,000 रुपये और फुल स्वाइप पर 2,750 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। 

Xiaomi Pad 8 Features & Specifications

Xiaomi Pad 8 में 11.2 इंच की 3.2K डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3200x2136 पिक्सल, पिक्सल डेंसिटी 345ppi, रिफ्रेश रेट 144Hz तक और पीक ब्राइटनेस 800 निट्स है। यह Dolby Vision, HDR10 और DCI-P3 कलर गैमट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले को TÜV Rheinland द्वारा लो ब्लू लाइट, फ्लिकर फ्री और सर्कैडियन फ्रेंडली सर्टिफिकेशन भी प्राप्त हैं। ग्राहक स्टैंडर्ड ग्लॉसी डिस्प्ले और नैनो टेक्सचर वर्जन में से चुन सकते हैं, जो चकाचौंध और रिफ्लेक्शन को कम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

Pad 8 में 4nm प्रोसेस पर बेस्ड क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 मोबाइल प्लेटफॉर्म दिया गया है, जिसके साथ Adreno 825 GPU है। यह टैबलेट 8GB LPDDR5X रैम और 12GB LPDDR5T रैम के साथ-साथ 256GB तक UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज से लैस है। यह Xiaomi HyperOS 3 पर काम करता है। यह AI राइटिंग एसिस्टेंट, AI क्रिएशन टूल और लाइव AI सबटाइटल जैसे कई AI फीचर्स का सपोर्ट करता है। टैबलेट वर्कस्टेशन मोड का भी सपोर्ट करता है, जिसे मल्टीटास्किंग और पीसी जैसी ब्राउजिंग फीचर्स के लिए डिजाइन किया गया है।

Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो Xiaomi Pad 8 के रियर में f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 7, वाई-फाई 6E, वाई-फाई डायरेक्ट, मीराकास्ट, एलडीएसी और LHDC 5.0 जैसे ब्लूटूथ ऑडियो कोडेक और यूएसबी 3.2 जेन 1 सपोर्ट के साथ यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं। इसमें एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, फ्लिकर सेंसर, मैग्नेटिक सेंसर, RGB LED और एम्बिएंट लाइट सेंसर जैसे सेंसर दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए टैबलेट में AI आधारित फेस अनलॉक फीचर भी है। Pad 8 में 9,200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W टर्बो चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो इस टैबलेट की लंबाई 251.22 मिमी, चौड़ाई 173.42 मिमी, मोटाई 5.75 मिमी और वजन 485 ग्राम है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  8. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.