Teclast का नया टैबलेट 11 इंच, 90Hz डिस्प्ले के साथ पेश, जानें फीचर्स

टैबलेट में 90Hz का एडेप्टिव रिफ्रेश रेट दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 जून 2024 09:45 IST
ख़ास बातें
  • यह टैबलेट ऑक्टाकोर MediaTek Helio G99 चिपसेट से लैस है।
  • टैबलेट में 90Hz का एडेप्टिव रिफ्रेश रेट दिया गया है।
  • यह TUV Rheinland ब्लू लाइट सर्टीफिकेशन के साथ आता है।

कंपनी ने अप्रैल में Helio G99 चिपसेट वाला ही T65 Max टैबलेट लॉन्च किया था।

इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी Teclast ने अपना नया टैबलेट T65 Max पेश कर दिया है। यह MediaTek Hello G99 प्रोसेसर से लैस है। कंपनी ने इसका टीजर जारी करते हुए मुख्य स्पेसिफिकेशंस के बारे में भी बताया है। यह टैबलेट 8 जीबी रैम के साथ आता है। रैम को 20 जीबी तक एक्सपेंड भी किया जा सकता है। स्टोरेज स्पेस इस टैबलेट में 256 जीबी का दिया गया है। आइए जानते हैं Teclast के इस लेटेस्ट टैबलेट के बारे में कुछ और खास बातें।  
 

Teclast 11 inch tablet price, availability

कंपनी ने इस नए टैबलेट के नाम और प्राइसिंग का खुलासा अभी तक नहीं किया है। प्राइसिंग और सेल डेट के डिटेल्स के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। 
 

Teclast 11 inch tablet specifications

टैबलेट में 11 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जो कि 1920 x 1200 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। गिजमोचाइना के अनुसार, यह टैबलेट ऑक्टाकोर MediaTek Helio G99 चिपसेट से लैस है जिसमें अधिकतम फ्रिक्वेंसी 2.2GHz की दी गई है। यह प्रोसेसर 6nm प्रोसेसिंग तकनीक पर बना है जिसके कारण यह अच्छी परफॉर्मेंस डिलीवर करने के साथ-साथ डिवाइस को हीट होने से भी रोकता है। 

टैबलेट में 90Hz का एडेप्टिव रिफ्रेश रेट दिया गया है। Teclast का यह टैबलेट T-Colour 4.0 ऑप्टिमाइजेशन टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इसमें 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इसके अलावा, यह TUV Rheinland ब्लू लाइट सर्टीफिकेशन के साथ आता है। अन्य फीचर्स में AI नॉइज रिडक्शन और AI इंटेलिजेंट असिस्टेंट भी शामिल है। फिजिकल नॉइज रिडक्शन के लिए इसमें डुअल माइक्रोफोन मौजूद हैं।
Advertisement

इससे पहले कंपनी ने अप्रैल में T65 Max टैबलेट लॉन्च किया था। यह टैबलेट 13 इंच के डिस्प्ले साइज में आता है। यह टैबलेट भी MediaTek Helio G99 चिपसेट से लैस है। इसमें 8GB तक LPDDR4X रैम दी गई है। कंपनी का कहना है कि रैम को वर्चुअली 12GB तक बढ़ाया जा सकता है, जिसके बाद डिवाइस में कुल 20GB रैम हो जाती है। इसे पावर देने की जिम्मेदारी 10,000mAh बैटरी पर है, जो 18W USB-PD चार्जिंग सपोर्ट करती है। टैबलेट में ऑटोफोकस के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Pebble ने लॉन्च किया AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  4. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble ने लॉन्च किया AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  2. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  5. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  7. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  10. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.