सस्ता टैबलेट Teclast M50 Plus लॉन्च हुआ 6GB रैम, 7000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ, जानें कीमत

टैबलेट में रियर साइड में 13MP का कैमरा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 फरवरी 2025 10:20 IST
ख़ास बातें
  • टैबलेट एंड्रॉयड 14 पर रन करता है।
  • टैबलेट में MediaTek Helio G85 चिपसेट लगा है।
  • 4G कनेक्टिविटी का सपोर्ट इसमें दिया गया है।

Teclast M50 Plus में 10.1 इंच का फुलएचडी डिस्प्ले मिलता है।

Photo Credit: Teclast

Teclast ने अपना एक और टैबलेट लॉन्च किया है। कंपनी ने M50 Plus टैबलेट को लॉन्च किया है जो कि इसका लेटेस्ट एंड्रॉयड टैबलेट है। इसके पहले कंपनी इस सीरीज में M50, M50 Pro, और M50 Mini को लॉन्च कर चुकी है। नए लैपटॉप में 10.1 इंच का फुलएचडी डिस्प्ले दिया गया है। यह 7000mAh बैटरी से लैस है। 4G कनेक्टिविटी का सपोर्ट इसमें दिया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में। 
 

Teclast M50 Plus Price

Teclast M50 Plus टैबलेट को कंपनी ने चीन की मार्केट में पेश किया है। इस टैबलेट की कीमत 629 युआन यानी लगभग 7,500 रुपये है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। 
Advertisement
 

Teclast M50 Plus Specifications

Teclast M50 Plus में 10.1 इंच का लैमिनेटेड IPS डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 1920X1200 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है। टैबलेट में ब्लू लाइट एक्सपोजर से बचाने के लिए TÜV Rheinland सर्टिफाइड आई प्रोटेक्शन फीचर भी दिया गया है। इसमें 350 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। प्रोसेसिंग के लिए टैबलेट में MediaTek Helio G85 चिपसेट लगा है जिसके साथ में Mali-G52 MC2 GPU की पेअरिंग की गई है। 

यह टैबलेट 6GB रैम से लैस है जिसे वर्चुअल तौर पर 10GB और बढ़ाया जा सकता है। यह 16GB तक रैम सपोर्ट कर लेता है। स्टोरेज के लिए इसमें 128GB की EMMC इंटरनल स्टोरेज मिल जाती है। टैबलेट एंड्रॉयड 14 पर रन करता है। इसमें कई उपयोगी फीचर्स जैसे पैरेलल व्यू, नेविगेशन के लिए एन्हांस्ड टास्कबार दिया गया है। इसमें एडवांस पैरेंटल कंट्रोल फीचर भी मिल जाता है। 
Advertisement

कैमरा की बात करें तो टैबलेट में रियर साइड में 13MP का कैमरा है। यह फ्रंट में 8 मेगापिक्सल कैमरा से लैस है। डिवाइस में कंपनी ने 7000mAh की बैटरी दी है। यह चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट को सपोर्ट करता है। अन्य फीचर्स में 3.5mm हेडफोन जैक, डुअल मोड 4G, WiFi 5GHz, Bluetooth 5.0 और मल्टीपल सेंसर्स का सपोर्ट मौजूद है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  4. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  7. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  9. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.