सिंगल चार्ज में 17 घंटे चलने वाला TCL TAB Disney Edition पेश, 3GB RAM के साथ धाकड़ फीचर्स

TCL TAB Disney टैबलेट में 8MP का मेन कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जिसका इस्तेमाल वीडियो कॉल के लिए किया जा सकता है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 7 जुलाई 2022 11:15 IST
ख़ास बातें
  • TCL TAB Disney Edition में 8MP का मेन कैमरा दिया गया है।
  • TCL TAB Disney Edition के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
  • TCL TAB Disney Edition में 8 इंच FHD स्क्रीन है।

TCL TAB Disney Edition में 8MP का मेन कैमरा दिया गया है।

Photo Credit: TCL

अगर आप अपने बच्चों के लिए कोई नया टैबलेट खोज रहे हैं तो हम आपको TCL TAB Disney Edition के बारे में बता रहे हैं जो कि टीसीएल का लेटेस्ट बच्चों पर केंद्रित टैबलेट है। TCL TAB का डिज्नी वर्जन बच्चों के लिए एक किफायती, फीचर्स से लैस और आकर्षक टैबलेट है। यह साफतौर टीसीएल टैब के समान है लेकिन इसमें कुछ Disney-थीम वाले फीचर्स हैं जिनमें एक प्रोटेक्टिव केस शामिल है।


TCL TAB Disney Edition के स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
TCL TAB Disney वर्जन एक अच्छे स्पेसिफिकेशंस की लिस्ट के साथ आता है जिसमें DragonTrail ग्लास के साथ 8 इंच FHD स्क्रीन और एक रबर केस दिया गया है। टीसीएल टैब डिज्नी एडिशन स्क्रैच और गिरने पर सुरक्षित है। स्टोरेज की बात की जाए तो इसमें 3GB RAM और 32GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन दिया गया है। हालांकि स्टोरेज को इसके माइक्रोएसडी स्लॉट के जरिए 256GB तक बढ़ा सकते हैं।

कैमरा की बात की जाए तो इस टैबलेट में 8MP का मेन कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जिसका इस्तेमाल वीडियो कॉल के लिए किया जा सकता है। नया टीसीएल किड्स टैबलेट 4G LTE कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है और जरूरत पड़ने पर इसमें किकस्टैंड एक्सेसरी है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इसमें 5,500mAh की बैटरी दी गई है जो एक बार चार्ज करने पर 17 घंटे तक चल सकता है।
Advertisement
 

TCL TAB Disney Edition की कीमत


कीमत की बात की जाए तो इस टैबलेट की कीमत 200 डॉलर यानी कि रुपये से कम है।

टीसीएल टैब डिज्नी एडिशन पहले से लोड डिज्नी-थीम वाले कंटेंट के साथ आता है। इस टैबलेट के साथ गेम, पजल्स और वॉलपेपर कुछ डिज्नी-थीम वाला कंटेंट आता है। TCL TAB डिज्नी वर्जन में डिज्नी कैरेक्टर के फीचर्स वाले 5 प्रीलोडेड गेम दिए गए हैं। टीसीएल टैब डिज्नी वर्जन अभी के लिए खासतौर पर वेरिजोन से उपलब्ध है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि TCL के अन्य आउटलेट्स में डिवाइस की उपलब्धता का विस्तार करने का प्लान है या नहीं।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: TCL TAB Disney Edition, TCL Tablet, Tablet

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
  2. Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 
  2. Xiaomi 18T लॉन्च से पहले 200MP कैमरा, OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स हुए लीक!
  3. Rogbid VitalRing हुई लॉन्च, 10 दिन बैटरी लाइफ, ECG फीचर के साथ दिल का रखेगी खास ध्यान!
  4. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  5. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  6. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  7. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  8. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  9. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
  10. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.