Samsung के अपकमिंग Galaxy Tab S8 की स्पेसिफिकेशन लीक!

तीनों कथित टैब की स्पेसिफिकेशन एक टिप्स्टर द्वारा ट्विटर पर शेयर की गई हैं। तीनों ही डिवाइस में एक जैसे रियर कैमरा सेट-अप के साथ क्वाड स्पीकर्स और 45 वॉट का चार्जिंग सपोर्ट देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 31 मई 2021 16:42 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy Tab S8 में 11 इंच की LTPS TFT डिस्पले हो सकती है
  • Samsung Galaxy Tab S8+ में 12.4 इंच की OLED डिस्पले हो सकती है
  • Samsung Galaxy Tab S8+ में फ्रंट की तरफ सिंगल कैमरा हो सकता है

Samsung Galaxy Tab S8 सीरीज में 120 Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्पले हो सकती है।

Samsung अपनी नई फ्लैगशिप टैब सीरीज को जल्द ही सामने ला सकती है। ऐसी खबर है कि Samsung Galaxy Tab S8 Ultra, Galaxy Tab S8 प्लस और Galaxy Tab S8 इसकी नई फ्लैगशिप टैब हो सकती हैं। अधिकारिक घोषणा से पहले ही इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन कथित तौर पर लीक हो गई हैं। ये तीनों टेबलेट को क्रमश: Basquiat 3, Basquiat 2, और Basquiat 1 का कोडनाम दिया गया है। पिछले साल आई Galaxy Tab S7+ और Galaxy Tab S7 मॉडल्स की तरह Galaxy Tab S8 सीरीज में भी 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्पले हो सकती है। Galaxy Tab S8 Ultra और Galaxy Tab S8+ में OLED डिस्पले होने की बात कही जा रही है जबकि Galaxy Tab S8 में LTPS TFT डिस्पले हो सकती है। 

इन तीनों कथित टैब की स्पेसिफिकेशन एक टिप्स्टर द्वारा ट्विटर पर शेयर की गई हैं। तीनों ही डिवाइस में एक जैसे रियर कैमरा सेट-अप के साथ क्वाड स्पीकर्स और 45 वॉट का चार्जिंग सपोर्ट देखने को मिल सकता है। सबसे पहले Gizmochina के द्वारा देखे गए ट्वीट के मुताबिक इन डिवाइस के अंदर Wi-Fi, LTE और 5जी ऑप्शन हो सकता है। इसने साउथ कोरिया की Naver.com की खबर का हवाला दिया मगर जब Gadgets 360 ने इसे देखने का प्रयास किया तो वहां पर कोई जानकारी उपलब्ध नहीं थी। चूंकि सैमसंग की ओर से अभी इन टैब के बारे में कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है इसलिए इस खबर पर आंशिक विश्वास ही किया जा सकता है। 
 

Samsung Galaxy Tab S8 Ultra specifications, price (expected)

कथित Samsung Galaxy Tab S8 Ultra में 14.6 इंच की OLED डिस्पले 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है। यह 8GB + 128GB और 12GB + 512GB की दो कॉन्फिग्रेशन में आ सकती है। इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर हो सकता है। फ्रंट साइड में इसके अंदर 8 मेगापिक्सल का सेंसर और 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस हो सकता है। Galaxy Tab S8 Ultra में 12,000mAh की बड़ी बटैरी होने की बात कही जा रही है जिसमें 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी होगा। इसका वजन 650 ग्राम हो सकता है। 
कीमत की बात करें तो इसका वाइ-फाई मॉडल KRW 1,469,000 (लगभग 95,500 रुपये) में आ सकता है। इसका एलटीई वेरिएंट KRW 1,569,000 (लगभग 1.02 लाख रुपये) में आ सकता है और 5G वेरिएंट KRW 1,669,000 (लगभग 1.08 लाख रुपये) की कीमत में आ सकता है। 
 

Samsung Galaxy Tab S8+ specifications, price (expected)

Samsung Galaxy Tab S8+ में 12.4 इंच की OLED डिस्पले 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है। यह 8GB + 128GB और 8GB + 256GB की दो कन्फिग्रेशन में आ सकती है। इसमें अल्ट्रा वेरिएंट की तरह वही कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। मगर इसमें फ्रंट की साइड में केवल 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। बैटरी की बात करें तो इसमें 10,090mAh की बैटरी हो सकती है। इसका भार 575 ग्राम तक हो सकता है। 
Advertisement

Galaxy Tab S8+ के वाइ-फाई वेरिएंट की कीमत KRW 1,149,000 (लगभग 74,700 रुपये), इसके एलटीई वेरिएंट की कीमत KRW 1,249,000 (लगभग 81,200 रुपये) और 5जी मॉडल की कीमत KRW 1,349,000 (लगभग 87,700 रुपये) हो सकती है। 
 

Samsung Galaxy Tab S8 specifications, price (expected)

Galaxy Tab S8 में 11 इंच की LTPS TFT डिस्पले 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है। इसमें Galaxy Tab S8+ की तरह वही कॉन्फिग्रेशन देखने को मिल सकती है और समान फ्रंट और रियर कैमरा सेटअप भी देखने को मिल सकता है। इस डिवाइस में 8,000mAh की बैटरी हो सकती है और इसका भार 502 ग्राम हो सकता है।
Advertisement
इसके वाइ-फाई वेरिएंट की कीमत KRW 829,000 (लगभग 53,900 रुपये), एलटीई वेरिएंट की कीमत KRW 929,000 (लगभग 60,400 रुपये) और 5जी वेरिएंट की कीमत KRW 1,029,000 (लगभग 66,900 रुपये) हो सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  4. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.