4GB रैम, 7040mAh की बैटरी के साथ Samsung Galaxy Tab S6 Lite (2022) लॉन्‍च, जानें प्राइस

यह टैब Android 12 पर बेस्‍ड One UI 4 पर चलता है।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 13 मई 2022 20:49 IST
ख़ास बातें
  • इसमें एकेजी ट्यून्ड स्पीकर हैं और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है
  • टैबलेट को ऑक्सफोर्ड ग्रे कलर ऑप्‍शन में बेचा जाएगा
  • यह 23 मई से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा

Samsung Galaxy Tab S6 Lite (2022) की कीमत 399.90 यूरो (करीब 32,200 रुपये) रखी गई है।

Samsung Galaxy Tab S6 Lite (2022) को बेहद खामोशी के साथ इटली में लॉन्च कर दिया गया है। यह टैबलेट 4GB रैम, 64GB स्टोरेज और स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर से लैस है। Samsung Galaxy Tab S6 Lite के 2020 वर्जन में Exynos 9611 प्रोसेसर दिया गया था। नए टैबलेट में S पेन सपोर्ट के साथ 10.4 इंच का LCD डिस्प्ले है। इसमें एकेजी ट्यून्ड स्पीकर हैं और 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है। यह टैब Android 12 पर बेस्‍ड One UI 4 पर चलता है।
 

Samsung Galaxy Tab S6 Lite (2022) के प्राइस और उपलब्‍धता 

Samsung Galaxy Tab S6 Lite (2022) की कीमत 399.90 यूरो (करीब 32,200 रुपये) रखी गई है। यह एमेजॉन के जरिए 4GB रैम + 64GB स्टोरेज ऑप्‍शन में प्री-ऑर्डर के लिए लिस्‍ट है। लिस्टिंग के अनुसार, टैबलेट को ऑक्सफोर्ड ग्रे कलर ऑप्‍शन में बेचा जाएगा। यह 23 मई से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इस टैबलेट को अभी सैमसंग इटली की वेबसाइट पर शामिल नहीं किया गया है। एमेजॉन की लिस्टिंग में भी एलटीई मॉडल नहीं है। भारत समेत बाकी मार्केट्स में इस टैबलेट को लॉन्च करने के बारे में कंपनी ने अभी कोई ऐलान नहीं किया है। 
Advertisement

साल 2020 में सैमसंग ने इंडिया में Samsung Galaxy Tab S6 Lite को लॉन्‍च किया था। इसकी कीमत वाई-फाई ओनली वैरिएंट के लिए 27,999 रुपये जबकि एलटीई मॉडल के लिए 31,999 रुपये रखी गई थी। टैबलेट को अंगोरा ब्लू, शिफॉन पिंक और ऑक्सफोर्ड ग्रे कलर ऑप्‍शन में एमेजॉन और सैमसंग इंडिया ई-स्टोर के जरिए बेचा जाता है। 
 

Samsung Galaxy Tab S6 Lite (2022) के स्‍पे‍सिफि‍केशंस 

Samsung Galaxy Tab S6 Lite (2022) टैबलेट एंड्रॉयड 12 पर बेस्‍ड वन यूआई 4 पर चलता है। 2020 मॉडल की तरह ही इसमें 10.4 इंच का WUXGA (1,200x2,000 पिक्सल) TFT डिस्प्ले है। टैबलेट में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 4GB रैम का सपोर्ट है। फोटो और वीडियो के लिए इसमें 8 मेगापिक्सेल का कैमरा सेंसर है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। 
Advertisement

इस टैबलेट में 64GB इनबिल्ट स्टोरेज दिया गया है, जिसे एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह टैबलेट डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ AKG ट्यून्ड स्टीरियो स्पीकर से लैस है। Samsung Galaxy Tab S6 Lite में 7,040 एमएएच की बैटरी है, जिसे टाइप-सी पोर्ट पर चार्ज किया जाता है। एमेजॉन लिस्टिंग के अनुसार यह टैबलेट भी S पेन सपोर्ट के साथ आता है। इसका वजन 465 ग्राम है।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

10.40 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 720G

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2000x1200 पिक्सल

रैम

4 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

स्टोरेज

64 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

7040 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.