7,040mAh बैटरी वाले Samsung Galaxy Tab A8 (2021) की कीमत ऑनलाइन लीक!

Samsung Galaxy Tab A8 (2021 टैब के वाई-फाई वेरिएंट में 32 जीबी स्टोरेज की कीमत EUR 270 (लगभग 23,066) होगी। इसके 64 जीबी स्टोरेज की कीमत EUR 270 (लगभग 23,066) होगी, वहीं इसका 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट EUR 360 (लगभग 30,757) कीमत में आएगा।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 13 दिसंबर 2021 11:05 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Tab A8 (2021) में मिल सकता है 10.5 इंच डिस्प्ले
  • सैमसंग गैलेक्सी टैब ए8 2021 में 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है
  • सैमसंग गैलेक्सी टैब ए8 2021 के Wi-Fi और LTE वेरिएंट की कीमत हुई लीक
Samsung Galaxy Tab A8 (2021) के स्पेसिफिकेशन्स कई बार लीक्स के जरिए सामने आ चुके हैं। साथ ही लीक रेंडर्स के जरिए टैबलेट के डिज़ाइन की भी जानकारी मिल चुकी है। लेटेस्ट रिपोर्ट में आगामी सैमसंग गैलेक्सी टैब ए8 2021 की कीमत की जानकारी सामने आई है। पुरानी लीक में सामने आया था कि यह टैब 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज विकल्प के साथ दस्तक देगा। लीक स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो टैब में 10.5 इंच एलसीडी स्क्रीन मिल सकती है। इसके अलावा, इस टैब में Unisoc Tiger T618 प्रोसेसर मिल सकता है।
 

Samsung Galaxy Tab A8 (2021) price (expected)

Appuals की रिपोर्ट में Samsung Galaxy Tab A8 2021 की कीमत की जानकारी दी गई है, जिसके मुताबिक टैब Wi-Fi only और Wi-Fi + LTE वेरिएंट्स में दस्तक देगा। टैब के वाई-फाई वेरिएंट में 32 जीबी स्टोरेज की कीमत EUR 270 (लगभग 23,066) होगी। इसके 64 जीबी स्टोरेज की कीमत EUR 270 (लगभग 23,066) होगी, वहीं इसका 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट EUR 360 (लगभग 30,757) कीमत में आएगा।

टैब के Wi-Fi + LTE वेरिएंट में 32 जीबी स्टोरेज की कीमत EUR 320 (लगभग 27,353) होगी। वहीं इसका 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट EUR 410 (लगभग 35,009) कीमत में आएगा।
 

Samsung Galaxy Tab A8 (2021) specifications (expected)

पुरानी लीक्स में टैब के रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लीक हो चुकी है। लीक के अनुसार टैब में 10.5 इंच एलसीडी डिस्प्ले मिल सकता है, जो कि मौजूदा Tab A8 के 8 इंच डिस्प्ले मॉडल से बड़ा होगा। इस डिस्प्ले में 2,000x1,200 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिल सकता है। इसके अलावा, इस टैब में Unisoc Tiger T618 प्रोसेसर मिल सकता है।
Advertisement

टैब की बैटरी 7,040 एमएएच की हो सकती है, जिसके साथ 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। फोटोग्राफी के लिए टैब में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा, ने सैमसंग गैलेक्सी ए8 को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें क्वाड-स्पीकर सेटअप मौजूद होगा। टिप्सटर का कहना है कि टैब का भार 476 ग्राम और 6.9mm मोटा होगा।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  2. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  3. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  4. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  6. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  2. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  3. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  4. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  5. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  8. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  9. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  10. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.