Redmi Pad SE अफॉर्डेबल टैबलेट 8,000 एमएएच बैटरी, 8GB रैम के साथ लॉन्च

Redmi Pad SE में 11 इंच का 1920x1200 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला LCD डिस्प्ले मिलता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 सितंबर 2023 10:14 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 11 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है।
  • यह 90Hz रिफ्रेश रेट और, 180Hz टच सैम्पलिंग रेट के साथ आता है।
  • टैबलेट काफी स्लिम है और इसकी मोटाई सिर्फ 7.36mm है।

Redmi Pad SE में 11 इंच का 1920x1200 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला LCD डिस्प्ले मिलता है।

Photo Credit: Redmi

Redmi Pad SE को कंपनी ने अगस्त के मध्य में यूरोप में लॉन्च किया था। अब इस बजट टैबलेट को शाओमी ने चीन में पेश किया है। यह Redmi Pad से कुछ कमतर स्पेसिफिकेशंस के साथ आता है। इसमें 11 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट और, 180Hz टच सैम्पलिंग रेट के साथ आता है। टैबलेट काफी स्लिम है और इसकी मोटाई सिर्फ 7.36mm है। आइए जानते हैं इसका प्राइस और स्पेसिफिकेशंस। 
 

Redmi Pad SE price

Redmi Pad SE को कंपनी ने अब चीन में लॉन्च किया है और इसकी कीमत 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए 999 युआन (लगभग 11,500 रुपये), 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए 1099 युआन (लगभग 12,500 रुपये), और 8GB + 256GB वेरिएंट के लिए 1299 युआन (लगभग 14,500 रुपये) है। टैब को ग्रे, पर्पल, ग्रीन कलर्स में खरीदा जा सकता है। 
Advertisement
 

Redmi Pad SE Specifications

रेडमी पैड एसई के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Redmi Pad SE में 11 इंच का 1920x1200 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला LCD डिस्प्ले मिलता है। इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट है और 180Hz का टच सैम्पलिंग रेट है। डिस्प्ले में 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। कंपनी ने इनपुट के लिए इसमें स्टाइलस का सपोर्ट भी दिया है। 

प्रोसेसिंग के लिए टैबलेट में Qualcomm Snapdragon 680 चिपसेट आता है। यह Android 13 आधारित MIUI 14 पर रन करता है। इसके रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। साउंड के लिए डिवाइस को Dolby Atmos का सपोर्ट दिया गया है। अन्य फीचर्स में इसके अंदर 3.5mm हेडफोन जैक भी मिल जाता है। साथ ही स्टोरेज एक्सपेंड करने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी आता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में डुअल बैंड Wi-Fi और Bluetooth 5.0 दिया गया है। इसकी बैटरी कैपिसिटी 8,000mAh की है। यह यूएसबी टाइप सी से चार्ज होता है। साथ में 10W फास्ट चार्जिंग भी है। डिवाइस का वजन 478 ग्राम है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Metal build and slim design
  • Very good battery life
  • Quad speakers with Dolby Atmos
  • Good 90Hz display
  • Android 14-based HyperOS
  • Bad
  • Slow charging
  • Weak chipset
  • No fingerprint scanner
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.00 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 680

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

1920x1200 पिक्सल

रैम

4 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

8000 एमएएच
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  2. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  3. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  4. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  5. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  6. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  7. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  8. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  9. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  10. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.