7,800mAh बैटरी के साथ आएगा रेडमी का नया टैब, US FCC डेटाबेस पर हुआ लिस्ट

हाल में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, Redmi Pad 5 को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन
ध्रुव राघव, अपडेटेड: 3 अगस्त 2022 18:37 IST
ख़ास बातें
  • यह Redmi Pad 6 या Xiaomi Pad 6 हो सकता है
  • हालांकि इसे Redmi टैबलेट के रूप में लेबल किया गया है
  • कंपनी ने इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है

US FCC SAR रिपोर्ट के अनुसार Redmi टैबलेट ने टेस्ट पास कर लिया है। टैबलेट के लिए ई-लेबल भी अपलोड किया गया है।

हाल में यह जानकारी सामने आई थी कि Redmi Pad 5 को इंडिया में जल्द लॉन्च किया जा सकता है। अब Redmi ब्रैंडिंग वाला एक और टैबलेट US फेडरल कम्युनिकेशंस कमिशन (FCC) डेटाबेस पर लिस्ट किया गया है। टैबलेट को मॉडल नंबर 22081283G के साथ देखा जा सकता है। लिस्टिंग के अनुसार, यह 7800mAh की बैटरी पैक कर सकता है। Redmi टैबलेट MIUI 13 पर चल सकता है। इसे 2.4GHz और 5GHz डुअल-बैंड वाई-फाई सपोर्ट के साथ लिस्ट किया गया है। टिपस्टर के अनुसार, यह Redmi Pad 6 या Xiaomi Pad 6 हो सकता है, लेकिन इसे केवल Redmi टैबलेट के रूप में लेबल किया गया है।

Redmi ब्रैंड वाले इस टैबलेट को US FCC डेटाबेस पर लिस्ट किया गया है। US एफसीसी लिस्टिंग में टैबलेट के बारे में अन्‍य डिटेल्‍स या स्‍पेसिफ‍िकेशंस का उल्लेख नहीं है। US FCC SAR रिपोर्ट के अनुसार Redmi टैबलेट ने टेस्ट पास कर लिया है। टैबलेट के लिए ई-लेबल भी अपलोड किया गया है।
Advertisement

टिप्सटर सिमरनपाल सिंह (@simransingh931) ने ट्विटर के जरिए बताया है कि यह टैबलेट Redmi Pad 6 या Xiaomi Pad 6 हो सकता है, लेकिन इसे ‘some Redmi टैबलेट' के रूप में लेबल किया गया है। टिपस्टर ने बताया कि इसमें ब्लूटूथ वर्जन 5.1 भी हो सकता है। कंपनी ने अभी तक टैबलेट की घोषणा नहीं की है।
हाल में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, Redmi Pad 5 को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट में कुछ स्‍पेसिफ‍िकेशंस के साथ टैबलेट की कीमत भी बताई गई है। Redmi Pad 5 की चीन में कीमत 1,999 युआन (लगभग 23,400 रुपये) बताई जा रही है।
Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, Redmi Pad 5 को ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर से पावर्ड किया जा सकता है। कहा जाता है कि इसमें डुअल 5G सपोर्ट भी मिलेगा। Redmi Pad 5 में अल्ट्रा-लीनियर क्वाड-स्पीकर सेटअप और 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह टैबलेट MIUI PadOS 13 पर रन कर सकता है। इसमें 30W अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है और AI फोटोग्राफी फीचर के साथ Sony का सेंसर दिए जाने की संभावना है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 5G का अपग्रेडेड वर्जन आ रहा, मिलेगी पहले से बड़ी बैटरी, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 5G का अपग्रेडेड वर्जन आ रहा, मिलेगी पहले से बड़ी बैटरी, जानें सबकुछ
  2. BGMI में दिखेगा मशहूर कॉमेडियन समय रैना का अवतार! गेम में मिलेंगे खास मिशन
  3. Redmi Note 18 5G होगा 8888mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च!
  4. Hercules Lyon इलेक्ट्रिक बाइक 540 Wh बैटरी, Bosch मोटर के साथ हुई पेश, जानें कीमत
  5. iPhone 17 vs iPhone 16 vs iPhone 15: जानें कौन सा है बेस्ट?
  6. Xiaomi Smart Band 11 ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, AMOLED स्क्रीन, 21 दिन की बैटरी, जानें कीमत
  7. ₹15,999 में मिल रहा 7000mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर वाला 5G स्मार्टफोन,जल्द खरीदें लिमिटेड है डील
  8. Motorola Edge 70 Pro खरीदें ₹4850 सस्ता! 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Yamaha ने पेश किया इलेक्ट्रिक स्कूटर Xenter E, 108 किलोमीटर की रेंज
  10. इंटरनेशनल मार्केट में EV की सेल्स आठ प्रतिशत बढ़कर 20 लाख यूनिट्स से ज्यादा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.