Redmi गेमिंग टैबलेट देगा Dimensity 9400+ के साथ दस्तक, जानें सबकुछ

Redmi चीनी बाजार में गेमिंग बेस्ड टैबलेट पर काम कर रहा है। बीते महीने टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने टैबलेट के बारे में कुछ जानकारी साझा की थी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 फरवरी 2025 11:05 IST
ख़ास बातें
  • Redmi चीनी बाजार में गेमिंग बेस्ड टैबलेट पर काम कर रहा है।
  • Redmi गेमिंग टैबलेट में हाई रिफ्रेश रेट वाली 8.8 इंच LCD डिस्प्ले होगी।
  • Redmi का गेमिंग टैबलेट 2025 की तीसरी तिमाही में लॉन्च होगा।

Redmi Pad Pro 5G में 12.1 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi

Redmi चीनी बाजार में गेमिंग बेस्ड टैबलेट पर काम कर रहा है। बीते महीने टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने टैबलेट के बारे में कुछ जानकारी साझा की थी। उनके एक नए वीबो पोस्ट से इसके बारे में अतिरिक्त जानकारी सामने आई है। यहां हम आपको Redmi के गेमिंग टैबलेट के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Redmi गेमिंग टैबलेट की खासियतें


Advertisement
लीक के अनुसार, टैबलेट बेहतर हैप्टिक फीडबैक के लिए ड्यूल एक्स-एक्सिस लीनियर मोटर्स, बेहतर कनेक्टिविटी के लिए ड्यूल यूएसबी-सी पोर्ट और इमर्सिव ऑडियो के लिए ड्यूल स्पीकर सेटअप से लैस है। टिपस्टर ने Redmi के गेमिंग टैबलेट के लिए 2025 में तीसरा तिमाही में पेश होने की जानकारी दी है, जिसके नाम का अभी खुलासा नहीं है। ऐसी संभावना है कि यह बीते साल के Redmi Pad Pro का अपग्रेड हो सकता है।

टिपस्टर ने पहले खुलासा किया था कि Redmi के गेमिंग टैबलेट में हाई रिफ्रेश रेट वाली 8.8 इंच की LCD डिस्प्ले होगी। यह डिवाइस आगामी डाइमेंसिटी 9400+ चिप के साथ आता है, जो डाइमेंसिटी 9400 का एक ओवरक्लॉक्ड वर्जन है, जो टॉप लेवल परफॉर्मेंस प्रदान करता है। टैबलेट में मेटल यूनीबॉडी डिजाइन मिलने की उम्मीद है, जिससे साफ होता है कि इसमें लाइट और मजबूत बिल्ड होगा, जिससे गेमिंग सेशन के दौरान लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकेगा।
Advertisement

टिपस्टर ने दावा किया है कि Redmi का गेमिंग टैबलेट 2025 की तीसरी तिमाही में लॉन्च होगा। इससे पता चला है कि यह Redmi K80 Ultra के साथ लॉन्च हो सकता है, जिसके भी लगभग उसी समय लॉन्च होने की उम्मीद है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, Redmi K80 Ultra में डाइमेंसिटी 9400 प्लस चिप मिलने की भी उम्मीद है। फोन में 1.5K रेजॉल्यूशन के साथ एक फ्लैट OLED डिस्प्ले होगी। फोन में एक अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ 7000mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 100W चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। डाइमेंसिटी 9400+ चिप के साथ Vivo X200s, Oppo Find X8s और iQOO Neo 10s शामिल हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  3. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  4. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  5. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  6. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  7. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  8. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  9. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  10. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.