8800mAh बैटरी, 6GB रैम के साथ Oukitel OT8 टैबलेट पेश, जानें कीमत

Oukitel OT8 में Unisoc Tiger T606 SoC दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 जनवरी 2024 20:48 IST
ख़ास बातें
  • यह टैबलेट एंड्रॉयड 13 पर ऑपरेट करता है।
  • बैटरी की बात करें तो इसमें 8800 एमएएच बैटरी मिलती है।
  • फास्ट चार्जर 18W क्षमता के साथ होगा।

Oukitel OT8 में Unisoc Tiger T606 SoC दिया गया है।

Oukitel समय समय पर टैबलेट सेग्मेंट में नए नए डिवाइस अपडेट करती रहती है। कंपनी ने अब नया टैबलेट OT8 लॉन्च किया है। यह Unisoc Tiger T606 SoC से लैस है। इसमें 6 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज कंपनी ने दी है। खास बात ये है कि इसमें 11 इंच का 2K डिस्प्ले है। यह 8800 mAh बैटरी के साथ आता है जिसमें 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

Oukitel OT8 price

Oukitel OT8 की कीमत (via) 165 यूरो (लगभग 15,000 रुपये) बताई गई है। यह तीन कलर वेरिएंट्स में खरीद के लिए उपलब्ध होगा। इसकी सेल जनवरी के मध्य से शुरू होने की बात कही गई है। 
Advertisement
 

Oukitel OT8 Specifications

Oukitel OT8 टैबलेट के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 11 इंच का 2K डिस्प्ले मिलता है। इसमें रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। जबकि फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। डिवाइस 7.8mm मोटाई के साथ आता है। इसका वजन 515 ग्राम है। इस टैबलेट में साउंड के लिए चार स्पीकर मिलते हैं। साथ ही 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है। यह यूएसबी टाइप सी पोर्ट के साथ आता है। कंपनी ने इसमें डुअल सिम स्लॉट दिया है। स्टाइल सपोर्ट भी इसमें शामिल है। लेकिन यह यूजर को अलग से खरीदना होगा। 

Oukitel OT8 में Unisoc Tiger T606 SoC दिया गया है। यह टैबलेट एंड्रॉयड 13 पर ऑपरेट करता है। इसमें 6 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज दी गई है। बैटरी की बात करें तो इसमें 8800 एमएएच बैटरी मिलती है। जिसके साथ में फास्ट चार्जिंग फीचर भी होगा। फास्ट चार्जर 18W क्षमता के साथ होगा। कंपनी रग्ड टैबलेट भी पेश करती है। इसका पहला 5G रग्ड टैबलेट RT7 Titan 5G पिछले साल अगस्त में लॉन्च हुआ था। यह एंड्रॉयड 13 पर ऑपरेट करता है। डिवाइस में 32000mAh की धांसू बैटरी मिलती है। यह 2720 घंटे का स्टैंडबाय टाइम दे सकती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oukitel OT8, Oukitel OT8 price, Oukitel OT8 features

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.