पावरफुल फीचर्स से लैस किफायती OPPO Pad भारत में होगा लॉन्च, साथ में Reno 8 फोन भी दे सकता है दस्तक

OPPO Pad की कीमत 327 डॉलर यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 25,000 रुपये से 392 डॉलर यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 30,000 रुपये के बीच होगी।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2022 18:09 IST
ख़ास बातें
  • OPPO Pad जून के आखिर या फिर जुलाई में भारतीय बाजार में दस्तक देगा।
  • OPPO इस दौरान भारत में Reno8 सीरीज स्मार्टफोन भी लॉन्च कर सकती है।
  • OPPO Pad में 11 इंच की IPS LCD Quad HD+ डिस्प्ले दी गई है।

OPPO Pad में 11 इंच की IPS LCD Quad HD+ डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: OPPO

दुनिया भर में टैबलेट की बढ़ती डिमांड को देखते हुए OPPO ने इस साल की शुरुआत में बाजार में अपना पहला टैबलेट OPPO Pad लॉन्च किया। आज तक यह टैबलेट चीन के मार्केट में ही उपलब्ध था। मगर अब एक नई रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि यह टैबलेट जल्द ही भारतीय बाजार में भी एंट्री करने वाला है। टिप्सटर मुकुल शर्मा के अनुसार, OPPO Pad जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। टिपस्टर का कहना है कि OPPO Pad जून के आखिर या फिर जुलाई में भारतीय बाजार में दस्तक देगा।
 

OPPO Pad की अनुमानित कीमत


कीमत की बात की जाए तो टिप्सटर मुकुल शर्मा के मुताबिक, देश में OPPO Pad की कीमत  327 डॉलर यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 25,000 रुपये से 392 डॉलर यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 30,000 रुपये के बीच होगी। जैसे कि चीन में OPPO Pad की कीमत 2,299 युआन यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 27,351 रुपये से शुरू होती है, जो मोटे तौर पर 363 डॉलर यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 27,500 रुपये के बराबर बैठती है।
 
शर्मा के मुताबिक, उम्मीद है कि OPPO इस दौरान भारत में Reno8 सीरीज स्मार्टफोन भी लॉन्च कर सकती है। आइए जानते हैं कि OPPO Pad के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन कैसे हो सकते हैं।
Advertisement
 
 

OPPO Pad के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन


फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो OPPO Pad में 11 इंच की IPS LCD Quad HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1600 x 2560 पिक्सल, 16:10 आस्पेक्ट रेशियो और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह डिस्प्ले 1500:1 कंट्रास्ट रेशियो, HDR10 और P3 वाइड कलर गेमुट प्रदान करती है। प्रोसेसर की बात की जाए तो इस टैबलेट में Snapdragon 870 SoC प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात की जाए तो इसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज दी गई है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इस टैबलेट में 8360mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कैमरा की बात की जाए तो इस टैबलेट में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं इस टैबलेट के रियर में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। ऑडियो सिस्टम की बात की जाए तो इस टैबलेट में क्वाड स्पीकर सेटअप, Dolby Atmos और हाई रेज ऑडियो सर्टिफिकेशन दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन Android 11 पर बेस्ड ColorOS पर काम करता है। इसके अलावा यह टैबलेट OPPO पेंसिल का सपोर्ट करता है जो कि प्रेशर सेंसिटिविटी का 4096 लेवल, मैग्नेटिक सक्शन और वायरलेस फास्ट चार्जिंग प्रदान करता है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OPPO Pad, OPPO Pad Price, Reno8 series

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.