Oppo Pad SE टैबलेट 11 इंच डिस्प्ले, 9340mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

टैबलेट में 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 मई 2025 11:59 IST
ख़ास बातें
  • मल्टीटास्किंग के लिए Google Gemini का सपोर्ट इसमें दिया गया है
  • यह टैबलेट 9340mAh की बैटरी के साथ आता है
  • साथ में 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है

Oppo Pad SE में 11 इंच साइज का 2K LCD डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Oppo

Oppo Pad SE को कंपनी ने मार्केट में लॉन्च कर दिया है। यह टैबलेट 11 इंच के 2K डिस्प्ले से लैस है। जिसमें 500 निट्स की ब्राइटनेस है और 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 9340mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। जिसके साथ में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। कंपनी ने इस टैबलेट में AI असिस्टेंस के लिए Google Gemini का इंटीग्रेशन किया है। यह डिवाइस एंटी रिफ्लेक्टिव मैटे फिनिश के साथ आता है जो आंखों को आराम देता है और अलग-अलग लाइटिंग कंडीशन में भी यह यूजर के लिए आरामदेय रहता है। आइए जानते हैं इस टैबलेट की कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 
 

Oppo Pad SE Price

Oppo Pad SE को कंपनी ने मलेशियाई मार्केट में पेश किया है जिसकी कीमत 4GB+128GB वेरिएंट के लिए MYR 699 (लगभग 14,000 रुपये) है। टैबलेट को कंपनी ने दो कलर वेरिएंट्स- Starlight Silver और Twilight Blue में लॉन्च किया है। Oppo Pad SE Website से इसे प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। 
 

Oppo Pad SE Specifications

Oppo Pad SE में 11 इंच साइज का 2K LCD डिस्प्ले दिया गया है। टैबलेट में 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है जो क्लियर विजुअल्स और स्मूद परफॉर्मेंस देता है। इसमें 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस आती है। डिस्प्ले में एंटी रिफ्लेक्टिव मैटे फिनिश है जो अलग-अलग लाइटिंग कंडीशन में भी आंखों के लिए आरामदेय रहती है। 

यह टैबलेट 9340mAh की बैटरी के साथ आता है जिसके साथ में 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। मल्टीटास्किंग के लिए Google Gemini का सपोर्ट इसमें दिया गया है। इसके अलावा फाइल ट्रांसफर करने जैसे कामों के लिए इसमें O+ Connect फीचर का सपोर्ट भी दिया गया है। टैबलेट में App Relay, Multi-Screen Connect, और Multi-Window Display जैसे फीचर्स भी हैं जिनकी मदद से यूजर अलग-अलग डिवाइसेज पर आसानी से काम कर सकता है और एप्स को एकसाथ मैनेज कर सकता है। 

इस टैबलेट में कंपनी ने एक खास Kids Mode दिया है जो कि बच्चों को YouTube Kids का कंट्रोल्ड एक्सेस देता है। इसमें पेरेंट्स यूसेज टाइम लिमिट को कंट्रोल कर सकते हैं और कंटेंट को प्रतिबंधित भी कर सकते हैं। इसका आई प्रोटेक्शन फीचर बच्चों की आंखों पर बुरा असर पड़ने से बचाता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3,400 सस्ता मिल रहा तीन 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Motorola स्मार्टफोन, ये है पूरी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. अब OTP वेरिफिकेशन हुआ पुराना, Vodafone लाया नया तरीका, फ्रॉड का खतरा होगा खत्म
  2. 42W पावर आउटपुट के साथ Edifier के नए डेस्कटॉप स्पीकर लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹25000 में Realme Narzo 100x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G में से कौन सा है बेस्ट?
  4. ₹17295 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 16, आया गजब डिस्काउंट
  5. Xiaomi ने Mijia Smart Bathroom Heater P1 किया लॉन्च, एडवांस फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  6. मोबाइल फोन की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के लिए सरकार लॉन्च करेगी 62,500 करोड़ रुपये की स्कीम
  7. भारत में क्रिप्टोकरेंसी को 'एसेट' का दर्जा नहीं मिला, सरकार ने दी जानकारी
  8. Just Corseca की नई स्मार्टवॉच, ईयरबड्स हुए लॉन्च, कीमत 1499 रुपये से शुरू
  9. 20000mAh बैटरी के साथ 22.5W फास्ट चार्जिंग वाला नया पावरबैंक Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत व खास फीचर्स
  10. OnePlus की अफोर्डेबल सेगमेंट में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 8,000mAh तक हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.