13,380mAh बैटरी, 16GB रैम के साथ OnePlus Pad 3 Pro टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ

OnePlus Pad 3 Pro में 13380mAh की बैटरी के साथ 67W चार्जिंग सपोर्ट है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 जून 2026 09:53 IST
ख़ास बातें
  • टैबलेट में कंपनी ने 16 जीबी तक रैम दी है।
  • टैबलेट में 13380mah की बैटरी दी गई है।
  • इसमें 8 स्पीकर लगे हैं।

OnePlus Pad 3 Pro में 13.2 इंच का LCD डिस्प्ले पैनल दिया गया है।

Photo Credit: GizmoChina

OnePlus Pad 3 Pro को कंपनी ने चुपके से लॉन्च कर दिया है। यह टैबलेट ब्रांड ने चीन में लॉन्च किया है जिसमें धांसू फीचर्स होने का दावा किया गया है। नया टैबलेट इससे पहले आए OnePlus Pad 2 Pro का सक्सेसर है। टैबलेट में 13.2 इंच का LCD पैनल दिया गया है। इसमें 7:5 आस्पेक्ट रेश्यो मिलता है। यह 3392x2400 पिक्सल रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। टैबलेट में 30Hz से लेकर 144Hz तक रिफ्रेश रेट का सपोर्ट बताया गया है। यह 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। टैबलेट में Snapdragon चिपसेट लगा है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 

OnePlus Pad 3 Pro Price

OnePlus Pad 3 Pro के बेस मॉडल की कीमत 4399 युआन (via) (लगभग 61,500 रुपये) है जिसमें इसका 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। टैबलेट के 16 जीबी रैम, 512 जीबी स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 5399 युआन (लगभग 75,500 रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। 

OnePlus Pad 3 Pro Features, Specifications

OnePlus Pad 3 Pro में 13.2 इंच का LCD डिस्प्ले पैनल दिया गया है। इसमें 7:5 का आस्पेक्ट रेश्यो मिलता है। यह 3392 x 2400 पिक्सल रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। टैबलेट में 144Hz तक रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है। इसमें 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। यह 98 प्रतिशत DCI-P3 कलर गेमट का सपोर्ट करता है। टैबलेट में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। 

Pad 3 Pro में कंपनी ने 16GB की रैम दी है और 512GB की स्टोरेज दी है। यह ColorOS 16 पर रन करता है। कैमरा की बात करें तो इसके रियर में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। टैबलेट में 13,380mAh की बैटरी दी गई है जो 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, USB 3.2 Gen 1, जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन मिल जाते हैं। टैबलेट में 8 स्पीकर लगे हैं और डुअल माइक्रोफोन दिए गए हैं। सिक्योरिटी के लिए इसमें फेस अनलॉक भी है। यह 5.94mm मोटाई के साथ आता है। टैबलेट का वजन 672 ग्राम है।  

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11 सीरीज की कीमत हुई लीक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. सिर्फ ₹55 में 1,000 से ज्यादा Live TV चैनल्स! Jio लेकर आया नया JioTV Pro पैक
  2. iPhone Air 2 के डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी में मिल सकते हैं बड़े अपग्रेड! लॉन्च से पहले खुलासा
  3. Vivo V80 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. Yamaha ने भारत में लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर Aerox-E, जानें प्राइस, रेंज
  5. Bose की ऑडियो टेक्नोलॉजी के साथ भारत आए Skullcandy Method 360 ANC, जानें कीमत
  6. Vivo X500 Pro Mini लॉन्च हो सकता है विशाल 7000mAh बैटरी के साथ, 64MP का होगा कैमरा!
  7. Digital Arrest में ₹4 हजार करोड़ से ज्यादा गंवा चुके हैं भारतीय, आप भी भूलकर न करें ये गलतियां
  8. Instagram का नया फीचर लाया प्राइवेसी पर बड़ा खतरा, AI आपकी फोटो से बना सकता है इमेज, जानें इसे कैसे रोकें
  9. Made by Google 2026: Pixel 11 सीरीज लॉन्च के लिए तैयार, जानें क्या होगा 12 अगस्त के इवेंट में खास
  10. Apple के iPhone Air 2 में मिल सकते हैं डुअल रियर कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.