10.36 इंच डिस्प्ले के साथ आएगा Nokia T20 टैबलेट, स्पेसिफिकेशन और कीमत ऑनलाइन लीक

Nokia T20 में वाई-फाई वेरिएंट की कीमत VAT के साथ $257 (लगभग 19,086 रुपये) होगी और बिना VAT के साथ $214 (लगभग 15,891 रुपये) होगी। वहीं, दूसरी ओर 4जी की मॉडल $233 (लगभग 17,302 रुपये) और $280 (लगभग 20,792 रुपये) होगी।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 29 जुलाई 2021 12:30 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया टी20 टैब में मिल सकता है 4 जीबी रैम
  • टैबलेट दो वेरिएंट में दे सकते हैं दस्तक
  • यह टैबलेट ब्लू कलर में होगा लॉन्च
Nokia T20 कंपनी का आगामी टैबलेट हो सकता है, जिसकी जानकारी कथित UAE और UK रिटेलर लिस्टिंग से सामने आई है। जी हां, लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो अघोषित नोकिया टी20 टैबलेट यूएई और यूके रिटेलर लिस्टिंग पर लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग में फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने आई है। यही नहीं, इसके अलावा टैबलेट की कीमत की भी जानकारी इस लिस्टिंग में मौजूद है। कंपनी ने अक्टूबर में लॉन्च इवेंट का आयोजन किया है, माना जा रहा है कि इस दौरान कंपनी इस टैब से भी पर्दा उठा सकती है।

NokiaMob.net की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, Nokia T20 नामक टैबलेट UAE और UK रिटेलर लिस्टिंग पर लिस्ट है, जहां फोन के स्पेसिफिकेशन से लेकर कीमत तक की जानकारी सार्वजनिक कर दी गई है। कीमत की बात करें, तो वाई-फाई वेरिएंट की कीमत VAT के साथ $257 (लगभग 19,086 रुपये) होगी और बिना VAT के साथ $214 (लगभग 15,891 रुपये) होगी। वहीं, दूसरी ओर 4जी की मॉडल $233 (लगभग 17,302 रुपये) और $280 (लगभग 20,792 रुपये) होगी।

कथित लिस्टिंग के अनुसार, नोकिया टी20 में 10.36 इंच स्क्रीन दी जाएगी, साथ ही इसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मौजूद होगा। साथ ही यह टैब दो वेरिएंट में दस्तक दे सकता है, एक वाई-फाई वेरिएंट और दूसरा 4जी मॉडल। यह टैबलेट ब्लू कलर में दस्तक दे सकता है।

जैसे कि हमने बताया कंपनी ने अक्टूबर में लॉन्च इवेंट का आयोजन किया है, माना जा रहा है कि इस दौरान कंपनी इस टैब से भी पर्दा उठा सकती है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia T20, Nokia T20 tablet
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  2. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  3. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  4. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  5. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  6. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  10. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.