5100mAh बैटरी, 8MP रियर कैमरा वाले Nokia T10 टैबलेट की कीमत लॉन्च से पहले लीक!

सकी बैटरी कैपिसिटी 5000mAh की है जिसके साथ 10W चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

विज्ञापन
जैसमीन जोस, अपडेटेड: 22 सितंबर 2022 15:29 IST
ख़ास बातें
  • इसमें Unisoc T606 चिपसेट दिया गया है।
  • फ्रंट में 2 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।
  • साउंड के लिए इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर्स हैं

Nokia T10 को लॉन्च से पहले Amazon India पर स्पॉट किया गया है।

Nokia T10 टैबलेट की कीमत लॉन्च से पहले लीक हो गई है। कंपनी ने इस टैबलेट को अधिकारिक वेबसाइट पर भी लिस्ट कर दिया है, लेकिन प्राइस मेंशन नहीं किया गया है। अब इसे ई-कॉमर्स साइट पर लिस्टेड देखा गया है। Amazon Great India Festival 2022 सेल के लिए डिवाइस को ई-कॉमर्स साइट पर लिस्टेड देखा गया है। टैबलेट की कीमत भी साथ में बताई गई है। टैब में 8 इंच का एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 1280 x 800 पिक्सल रेजॉल्यूशन है। यह Android 12 ऑपरेटेड डिवाइस है। 

Nokia T10 टैबलेट को कंपनी ने इस साल जुलाई में पेश किया था। अब इसके भारत में भी लॉन्च होने की उम्मीद की जा रही है, क्योंकि लॉन्च से पहले इसे Amazon India पर स्पॉट किया गया है। हालांकि, कंपनी ने इसे ऑफिशिअल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। नोकिया पावर यूजर की रिपोर्ट के अनुसार, Amazon Great India Festival 2022 सेल में टैबलेट्स के लिए जो लैंडिंग पेज बनाया गया है, उसमें इस डिवाइस को स्पॉट किया गया है। इसकी कीमत 11,999 रुपये लिस्टेड है। यूरोप में टैब पहले से ही उपलब्ध है जो कि वाइ-फाई ऑनली और वाइ-फाई+4G वेरिएंट्स में आता है। 
Advertisement

भारत में इस टैबलेट को दोनों वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा या नहीं, अभी इसके बारे में कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता है। लेकिन, टैबलेट आने वाले दिनों में जल्द लॉन्च हो सकता है, ऐसी संभावना है। 
 

Nokia T10 specifications

Nokia T10 में 8 इंच का एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 1280 x 800 पिक्सल रेजॉल्यूशन है। इसमें Unisoc T606 चिपसेट दिया गया है और यह Android 12 ऑपरेटेड डिवाइस है। टैब के साथ कंपनी 2 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम अपग्रेड और 3 साल तक मासिक सिक्योरिटी अपडेट भी देगी। टैबलेट में 3GB+32GB स्टोरेज और 4GB+64GB स्टोरेज मिलती है। इसमें हाइब्रिड सिम स्लॉट दिया गया है। यानि कि इसमें माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। 
Advertisement
इसकी बैटरी कैपिसिटी 5100mAh की है जिसके साथ 10W चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कैमरा स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो. टैब में रियर साइड में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जिसके साथ में ऑटोफोकस एलईडी फ्लैश है। फ्रंट में 2 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। साउंड के लिए इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर्स हैं। कनेक्टिविटी फीचर्स में यह Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth 5.0, और 3.5mm ऑडियो जैक के साथ आता है। टैबलेट को IPX2 रेटिंग दी गई है। इसे केवल ओशन ब्लू कलर में पेश किया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  4. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  2. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  3. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  5. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  7. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  8. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  9. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  10. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.