Microsoft Surface Pro लैपटॉप लॉन्च, 15 इंच OLED डिस्प्ले, 16GB रैम से लैस, जानें कीमत

Microsoft Surface लैपटॉप कंपनी ने दो साइज में पेश किए हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 जून 2026 08:53 IST
ख़ास बातें
  • नए लैपटॉप में क्वालकॉम के Snapdragon X2 प्रोसेसर हैं।
  • Microsoft Surface लैपटॉप कंपनी ने दो साइज में पेश किए हैं।
  • 15 इंच के Surface लैपटॉप में 262 PPI की पिक्सल डेंसिटी दी गई है।

Microsoft की ओर से नए लैपटॉप Surface और Surface Pro को लॉन्च किया गया है।

Microsoft की ओर से नए लैपटॉप Surface और Surface Pro को लॉन्च किया गया है। कंपनी ने Surface का 8वां एडिशन लॉन्च किया है जबकि Surface Pro का 12वां एडिशन पेश किया है। कंपनी ने नए लैपटॉप में क्वालकॉम के Snapdragon X2 आर्किटेक्चर का इस्तेमाल किया है। इनमें 10-कोर Snapdragon X2 Plus , या 12-कोर Snapdragon X2 Elite चिप मिलती है। इनमें जो NPU लगे हैं वे खासतौर पर AI प्रोसेसिंग को बेहतर तरीके से हैंडल करते हैं। आइए जानते हैं नए लैपटॉप की कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 

Microsoft Surface, Surface Pro Price

Microsoft Surface के 13.8 इंच साइज मॉडल की कीमत $1,599 (लगभग 1,51,000 रुपये) है। 15 इंच स्क्रीन साइज वाले मॉडल की कीमत $1,699 (1,60,000) रुपये है। कंपनी ने इन्हें Platinum, Black, और Dune के साथ जेड ग्रीन कलर में भी पेश किया है। 13 इंच साइज के Surface Pro 12वें एडिशन की कीमत 1499 डॉलर (लगभग 1,41,000 रुपये) है। 16 जून से इन्हें खरीदा जा सकता है। 

Microsoft Surface, Surface Pro Features

Microsoft Surface लैपटॉप कंपनी ने दो साइज में पेश किए हैं। एक में 13.8 इंच की स्क्रीन लगी है और 120Hz डिस्प्ले है। यह LCD पैनल से लैस किया गया है जिसमें 201 पिक्सल (PPI) डेंसिटी मिलती है। लैपटॉप में 16 जीबी रैम, 512 जीबी स्टोरेज दी गई है। इसमें 20 घंटे का बैटरी बैकअप होने का दावा किया गया है। 15 इंच के Surface लैपटॉप में 262 PPI की पिक्सल डेंसिटी दी गई है। दोनों में ही दो-दो USB-C और USB4 पोर्ट मिलते हैं, और एक USB-A पोर्ट दिया गया है। 

13 इंच के Surface Pro 12 में OLED डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 120Hz का डाइनेमिक रिफ्रेश रेट मिलता है। Surface Pro के बेस मॉडल में 256 जीबी स्टोरेज मिलती है। यह कंपनी का टू-इन-वन डिवाइस है जो एक लैपटॉप और टैबलेट, दोनों तरह ही इस्तेमाल किया जा सकता है। 

कंपनी का दावा है कि नए लैपटॉप में 58 प्रतिशत बेहतर ग्राफिक्स स्पीड दी गई है। वहीं, प्रो मॉडल में 53% बेहतर स्पीड का दावा किया गया है। 13.8 इंच लैपटॉप में 20 घंटे का बैकअप मिलता है। वहीं, प्रो मॉडल में 15.5 घंटे का बैकअप बताया गया है। दोनों ही लैपटॉप Snapdragon X2 Plus चिप से लैस होकर आते हैं। Surface लैपटॉप में हैप्टिक ट्रैकपैड भी दिया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. एंड्रॉयड 17 हुआ जारी,पहले पिक्सल स्मार्टफोन को मिल रहा अपडेट, जानें क्या बदलने वाला है?
  2. Specs AR Glasses लॉन्च, 20 घंटे चलेगी बैटरी, AI फीचर्स के साथ गजब के फायदे, जानें कीमत
  3. Vivo X Fold 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, नए Blue Hole कलर का होगा ऑप्शन
  4. Redmi Turbo 5 vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना
  5. फोन नहीं, ट्यूबलाइट! 10,000 निट्स के साथ सबसे चमकदार होगा Honor X80 Pro Max, 22 जून को है लॉन्च
  6. बैन के बाद Telegram के मालिक का Reliance पर बड़ा आरोप, कहा- हो रही इंटरनेट हाइजैकिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Specs AR Glasses लॉन्च, 20 घंटे चलेगी बैटरी, AI फीचर्स के साथ गजब के फायदे, जानें कीमत
  2. बैन के बाद Telegram के मालिक का Reliance पर बड़ा आरोप, कहा- हो रही इंटरनेट हाइजैकिंग
  3. फोन नहीं, ट्यूबलाइट! 10,000 निट्स के साथ सबसे चमकदार होगा Honor X80 Pro Max, 22 जून को है लॉन्च
  4. अब WhatsApp पर भेज सकेंगे सीक्रेट टेक्स्ट, पढ़ने के बाद खुद गायब होगा मैसेज!
  5. एंड्रॉयड 17 हुआ जारी,पहले पिक्सल स्मार्टफोन को मिल रहा अपडेट, जानें क्या बदलने वाला है?
  6. Google Wear OS 7 का रोलआउट शुरू, नए AI फीचर्स के साथ मिलेगी लंबी बैटरी! जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 9a पर बंपर डिस्काउंट, 12 हजार रुपये सस्ता खरीदें 50MP कैमरा वाला फोन
  8. Microsoft Surface Pro लैपटॉप लॉन्च, 15 इंच OLED डिस्प्ले, 16GB रैम से लैस, जानें कीमत
  9. Redmi Turbo 5 vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना
  10. Vivo T5 Lite 5G में मिल सकती है 6.74 इंच HD+ LCD स्क्रीन, 6,500mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.