7,040mAh बैटरी और 4GB RAM से लैस LG Ultra Tab लॉन्च, देखें कीमत और फीचर्स

LG Ultra Tab में 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट KRW 4,26,000 यानी कि लगभग 26,000 रुपये में बिकता है। उपलब्धता की बात करें तो एंड्रॉयड टैबलेट को LG की कोरिया वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 8 अगस्त 2022 12:11 IST
ख़ास बातें
  • LG Ultra Tab के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,000 रुपये है।
  • LG Ultra Tab में 10.35 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • LG Ultra Tab में 7,040mAh की बैटरी दी गई है।

LG Ultra Tab में 10.35 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: LG

साउथ कोरियन कंपनी एलजी स्मार्टफोन कारोबार से बाहर हो सकता है लेकिन उसने अपने घरेलू बाजार में एक नया एंड्रॉइड टैबलेट जारी किया है। एलजी अल्ट्रा टैब एक एंड्रॉइड 12 टैबलेट है जिसमें 10.35-इंच आईपीएस एलसीडी, Snapdragon 680 SoC  और 7,040 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसमें IPS LCD में 2000 x 1200 पिक्सल का रेजॉल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ 5:3 आस्पेक्ट रेशियो है। डिस्प्ले के किनारों पर 4 स्पीकर दिए गए हैं। इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और रियर में ऑटोफोकस के साथ 8 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा भी मिलता है।
 

LG Ultra Tab की कीमत


कीमत की बात की जाए तो LG Ultra Tab में 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट KRW 4,26,000 यानी कि लगभग 26,000 रुपये में बिकता है। उपलब्धता की बात करें तो एंड्रॉयड टैबलेट को LG की कोरिया वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। टैबलेट 4GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसे माइक्रोएसडी स्लॉट के जरिए बढ़ा सकते हैं। पुराने LG प्रोडक्ट्स के जैसे यह मजबूती के लिए यूएस आर्मी के MIL-STD 810G स्टैंडर्ड के अनुरूप है। कलर ऑप्शन के तौर पर LG Ultra Tab सिंगल चारकोल ग्रे कलर में आता है। साउथ कोरिया में खुली बिक्री चल रही है, हालांकि यह देखा जाना बाकी है कि क्या जीएसएम एरिना के मुताबिक अधिक बाजारों को डिवाइस मिलेगा।
Advertisement
 

LG Ultra Tab के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो LG Ultra Tab में 10.35 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका ऑस्पेक्ट रेशियो 5:3 और 60Hz रिफ्रेश रेट है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Snapdragon 680 SoC प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज दी गई है। कैमरा की बात करें तो इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर फेसिंग कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 7,040mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 12 पर काम करता है। बीते साल अप्रैल में LG ने आधिकारिक तौर पर स्मार्टफोन बिजनेस से पीछे हटने का ऐलान किया। इसके बाद मई के आखिर में मैन्युफैक्चरिंग एक्टिविटीज को रोक दिया।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.