10,200mAh बैटरी, 120Hz LCD डिस्प्ले के साथ Lenovo Tab Plus Gen 2 टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ

Lenovo Tab Plus Gen 2 में MediaTek का Dimensity 7400 चिपसेट लगा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 जून 2026 08:49 IST
ख़ास बातें
  • Lenovo Tab Plus Gen 2 में 12.1 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है।
  • टैब में Dolby Vision और HDR10 का सपोर्ट भी दिया गया है।
  • माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया भी जा सकता है।

Lenovo Tab Plus Gen 2 में 12.1 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Lenovo

Lenovo Tab Plus Gen 2 को कंपनी ने लेटेस्ट टैबलेट के रूप में लॉन्च किया है। यह टैबलेट 12.1 इंच के LCD डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। टैबलेट में मीडियाटेक का दमदार चिपसेट दिया गया है। टैबलेट की खास बात इसका साउंड सिस्टम है। इसमें JBL के 9-यूनिट प्रो स्पीकर्स दिए गए हैं जो इसके अंदर एक बेहतरीन साउंड एक्सपीरियंस देते हैं। आइए जानते हैं Lenovo Tab Plus Gen 2 टैबलेट की कीमत, और अन्य खास फीचर्स के बारे में विस्तार से। 

Lenovo Tab Plus Gen 2 Price

Lenovo Tab Plus Gen 2 की कीमत 400 डॉलर (लगभग 37,500 रुपये) है। इसे ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया है। कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर इसे लिस्ट किया गया है। 

Lenovo Tab Plus Gen 2 Specifications

Lenovo Tab Plus Gen 2 में 12.1 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। टैबलेट 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें 2560x1600 पिक्सल का रिजॉल्यूशन मिलता है। यह 2.5K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। टैब में Dolby Vision और HDR10 का सपोर्ट भी दिया गया है। यह 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। टैबलेट में कंपनी ने बिल्ट-इन किकस्टैंड दिया है जो कि 360 डिग्री पर घूम सकता है। 

टैबलेट का खास फीचर इसका साउंड है। इसमें समर्पित बेस यूनिट मिलती है और Dolby Atmos साउंड सपोर्ट है। कंपनी का दावा है कि यह सिनेमैटिक ऑडियो सिस्टम से लैस किया गया है। इसमें ब्लूटूथ स्पीकर मोड भी है और यह फोन से कनेक्ट होकर एक पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर की तरह काम करने लगता है। यानी घर पर छोटी पार्टी के लिए भी इसे इस्तेमाल किया जा सकता है। 

Advertisement

Lenovo Tab Plus Gen 2 में MediaTek का Dimensity 7400 चिपसेट लगा है। इसमें कंपनी ने 12GB तक रैम दी है और 256GB तक स्टोरेज दी है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया भी जा सकता है। टैबलेट में एंड्रॉयड 16 ओएस दिया गया है। इसमें 10,200mAh की बैटरी लगी है जिसके साथ में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। रियर में 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है। जबकि फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है जो सेल्फी और वीडियोकॉलिंग के लिए काम आता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.