Lenovo ने 5100mAh बैटरी, 4GB रैम, Helio G80 चिप से लैस Tab M9 किया लॉन्च, जानें कीमत

Lenovo Tab M9 के प्रोसेसर की बात करें तो यह ऑक्टाकोर MediaTek Helio G80 SoC से लैस है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 मई 2023 11:04 IST
ख़ास बातें
  • यह टैबलेट एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
  • इसमें कंपनी ने मेटल बॉडी का इस्तेमाल किया है।
  • यह सिंगल चार्ज में 13 घंटे का वीडियो प्लेबैक दे सकता है।

Lenovo Tab M9 ऑक्टाकोर MediaTek Helio G80 SoC से लैस है

Photo Credit: Lenovo

Lenovo Tab M9 भारत में लॉन्च कर दिया गाय है। यह टैबलेट एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें कंपनी ने मेटल बॉडी का इस्तेमाल किया है। इसका डुअल टोन डिजाइन काफी आकर्षक है। टैबलेट में फेस अनलॉक जैसे फीचर्स भी हैं। डिवाइस को MediaTek Helio G80 SoC से लैस किया गया है। इसमें 4 जीबी रैम और 64जीबी तक ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है। इसकी कीमत, स्पेसिफिकेशन, और फीचर्स की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Lenovo Tab M9 price in India

Lenovo Tab M9 की भारत में कीमत 12,999 रुपये से शुरू होती है। टैबलेट को फ्रॉस्ट ब्लू और स्टॉर्म ग्रे कलर में पेश किया गया है। इस टैबलेट की सेल 1 जून से शुरू होने वाली है। इच्छुक ग्राहक इसे Amazon, Flipkart के साथ साथ Lenovo.com से भी खरीद सकेंगे। इसके अलावा प्रमुख ऑफलाइन स्टोर्स पर भी यह उपलब्ध होगा। 
Advertisement
 

Lenovo Tab M9 specifications

लेनेवो टैब एम9 के स्पेसिफिकेशन पर नजर डालें तो यह 9 इंच के एचडी रिजॉल्यूशन वाले एलसीडी टीएफटी डिस्प्ले के साथ आता है। जिसमें 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इस डिवाइस को Android 12 ओएस के साथ उतारा गया है। कंपनी ने इसके साथ तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट और एक एंड्रॉयड ओएस अपडेट देने का वादा किया है। इसमें आंखों की सुरक्षा के लिहाज से TÜV Rheinland आई केयर सर्टिफिकेशन दिया गया है। 

Lenovo Tab M9 के प्रोसेसर की बात करें तो यह ऑक्टाकोर MediaTek Helio G80 SoC से लैस है जिसके साथ में 4जीबी की LPDDR4X RAM दी गई है। इसमें 64GB eMMC ऑनबोर्ड स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। डिवाइस के रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है जिसमें ऑटोफोकस फीचर मिलता है। फ्रंट में यह 2 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है। 
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, Wi-Fi 802.11AC, Bluetooth 5.1, हेडफोन जैक और USB Type-C पोर्ट भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें सेंसर जैसे एक्सिलरोमीटर, एम्बियंट लाइट और हॉल सेंसर आदि मिल जाते हैं। डिवाइस में 5,100mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। साथ में 15W फास्ट चार्जिंग भी है। कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 13 घंटे का वीडियो प्लेबैक, 15 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक और 12 घंटे का वेब ब्राउजिंग टाइम दे सकता है। इसके डाइमेंशन 215.43 x 136.76 x 7.99mm और वजन 344 ग्राम है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

9.00 इंच

प्रोसेसर

MediaTek Helio G80 SoC

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

800x1340 पिक्सल

रैम

3 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

स्टोरेज

32 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

5100 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  2. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  3. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  4. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  5. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  6. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  7. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  8. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  9. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.