Lenovo ने 8GB रैम, 11 इंच 2.5K डिस्प्ले वाले टैबलेट किए लॉन्च, जानें डिटेल

दोनों ही टैबलेट में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 31 मई 2025 12:31 IST
ख़ास बातें
  • दोनों ही टैबलेट में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है।
  • ये Android 15 पर रन करते हैं।
  • स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

टैबलेट में 11 इंच IPS LCD डिस्प्ले है जिसमें 2.5K रिजॉल्यूशन है।

Photo Credit: GizmoChina

Lenovo ने अपने दो नए टैबलेट ग्लोबल मार्केट में उतारे हैं। कंपनी ने Idea Tab और Tab K11 Gen 2 को लॉन्च किया है। दोनों ही मॉडल्स में समान स्पेसिफिकेशंस दिए गए हैं लेकिन कैमरा सेटअप में अंतर है। दोनों ही टैबलेट में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। ये Android 15 पर रन करते हैं। टैबलेट में 8जीबी तक रैम दी गई है। स्टोरेज के लिए ऑनबोर्ड 256 जीबी का स्पेस मिल जाता है। आइए जानते हैं इनके बारे में अन्य डिटेल्स। 
 

Lenovo Idea Tab, Tab K11 Gen 2 price

Lenovo Idea Tab, Tab K11 Gen 2 के प्राइस का खुलासा अभी कंपनी की ओर से नहीं किया गया है। 
Advertisement
 

Lenovo Idea Tab, Tab K11 Gen 2 Specifications

Lenovo Idea Tab, Tab K11 Gen 2 में कंपनी ने कैमरा सेटअप को छोड़कर समान स्पेसिफिकेशंस (via) दिए हैं। ये Android 15 पर रन करते हैं। टैबलेट में 4GB या 8GB LPDDR4X RAM का सपोर्ट दिया गया है। स्टोरेज के लिए 128 जीबी, या 256 जीबी का विकल्प मिल जाता है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। 

टैबलेट में 11 इंच IPS LCD डिस्प्ले है जिसमें 2.5K रिजॉल्यूशन है। इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट है, 500 निट्स की ब्राइटनेस है। दोनों ही टैबलेट में क्वाड स्पीकर सेटअप दिया गया है। साथ में Dolby Atmos का सपोर्ट है। सेंसर्स की बात करें तो इनमें एक्सिलरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, और हॉल सेंसर दिया गया है। डिवाइस में 7040mAh की बैटरी है और 20W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। चार्जिंग के लिए USB टाइप-C पोर्ट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह 14 घंटे तक का बैकअप दे सकते हैं। 
Advertisement

Idea Tab में 8MP का रियर कैमरा है और 5MP का फ्रंट कैमरा है। Tab K11 Gen 2 में 13MP का रियर कैमरा है और 8MP फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस की बात करें तो इनमें 2G, 3G, 4G, 5G, WiFi 5, WiFi Direct, Bluetooth 5.2, GPS, GLONASS, Galileo, और A-GPS का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा 3.5mm का हेडफोन जैक भी दिया गया है। इनमें IP52 रेटिंग है। डाइमेंशन 254.59 x 166.15 x 16.99 mm हैं और वजन 480 ग्राम है। कलर वेरिएंट्स की बात करें तो ये लूना ग्रे और पोलर ब्लू में पेश किए गए हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  2. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. 40 इंच स्मार्ट टीवी, कीमत 11 हजार से भी कम, Amazon पर बंपर ऑफर पर TV
  4. TVS M1-S: 120km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ TVS का इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच स्मार्ट टीवी, कीमत 11 हजार से भी कम, Amazon पर बंपर ऑफर पर TV
  2. ₹5000 से कम में स्मार्टवॉच, Flipkart सेल, डिस्काउंट पर खरीदें ये 5 ऑप्शन
  3. Motorola Razr Flex 27 का लॉन्च कंफर्म, 50MP दो कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसे होंगे फीचर्स!
  4. Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
  6. Airtel का गजब ऑफर! 1 महीने के प्रीपेड मोबाइल रीचार्ज पर 2 महीने चलेगा प्लान!
  7. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  8. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Oppo Pad 6F के जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.