कोबो ने लॉन्च किया 7.8 इंच डिस्प्ले वाला वाटरप्रूफ ई-बुक रीडर ऑरा वन

विज्ञापन
Shekhar Thakran, अपडेटेड: 19 अगस्त 2016 10:49 IST
ख़ास बातें
  • कोबो ने लॉन्च किया है नया ई-रीडर ऑरा वन
  • ऑरा वन में 7.8 इंच का डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी 300 पीपीआई है
  • अमेरिका में इस वाटरप्रूफ रीडर की कीमत करीब 15,300 रुपये है
जब भी हम ई-बुक रीडर की बात करते हैं तो हमारे दिमाग में पहला नाम किंडल का ही आता है। कई बार हम अमेज़न के प्रतिद्वंद्वियों का ज़्रिक करना ही भूल जाते हैं। इस बीच कोबो ने नया ई-रीडर ऑरा वन लॉन्च किया है। कंपनी अपने लेटेस्ट डिवाइस के जरिए अमेज़न को चुनौती देना चाहेगी।

मार्केट में उपलब्ध अन्य ई-रीडर की तुलना में ऑरा वन 7.8 इंच के बड़े डिस्प्ले के साथ आता है। स्क्रीन की पिक्सल डेनसिटी 300 पीपीआई है। बड़े डिस्प्ले को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इस ई-रीडर का पतला और कम वज़नदार रखने  कीकोशिश की है। ऑरा वन की मोटाई 6.9 मिलीमीटर है और वज़न 230 ग्राम।

ऑरा वन के साथ कोबो ने नया सॉफ्टवेयर फ़ीचर भी पेश किया है जिसकी मदद से डिस्प्ले के कलर टेंप्रेंचर को नियंत्रित किया जा सकता है। आप डिस्प्ले के टोन को मैनुअली या दिन के वक्त के हिसाब से ऑटो-एडजस्ट सेटिंग्स के जरिए बदल सकते हैं।

ऑरा वन वाटर रेसिसटेंट है। कंपनी ने दावा किया है कि यह आईपीएक्स8 के पैमाने पर खरा उतरता है।
Advertisement

कोबो के इस ई-रीडर में 1 गीगाहर्ट्ज़ प्रोसेसर और 512 एमबी रैम है। अमेरिका और कनाडा में इसकी बिक्री 6 सितंबर से शुरू होगी। इन मार्केट में इसकी कीमत क्रमशः 229 डॉलर (करीब 15,300 रुपये) और 249 डॉलर (करीब 16,600 रुपये) होगी। इसे भारत में लॉन्च किए जाने के संबंध में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amazon, Kindle, Kobo, Kobo Aura One
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  6. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  5. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  7. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  8. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.