Infinix XPad GT टैबलेट 10000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ होगा पेश, स्पेसिफिकेशंस हुए लीक

Infinix ने हाल ही में कंफर्म किया है कि वह 21 मई को मलेशिया में एक लॉन्च इवेंट Infinix GT 30 Pro को लॉन्च करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 मई 2025 13:42 IST
ख़ास बातें
  • Infinix XPad GT में 12.1 इंच की डिस्प्ले दी जाएगी।
  • Infinix XPad GT में 33W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 10,000mAh की बैटरी मिलेगी।
  • Infinix XPad GT के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।

Infinix XPad GT में 12.1 इंच की डिस्प्ले मिलेगी।

Photo Credit: Infinix

Infinix ने हाल ही में कंफर्म किया है कि वह 21 मई को मलेशिया में एक लॉन्च इवेंट Infinix GT 30 Pro को लॉन्च करने वाला है। ब्रांड ने पहले कंफर्म किया था कि उसका पहला GT सीरीज टैबलेट Infinix XPad GT भी GT 30 Pro के साथ लॉन्च होगा। आज ब्रांड ने एक आधिकारिक टीजर में इसके स्पेसिफिकेशन की पुष्टि की है। आइए Infinix XPad GT के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Infinix XPad GT Specifications


Infinix XPad GT में 12.1 इंच की डिस्प्ले मिलेगी जो कि LCD पैनल हो सकती है। डिस्प्ले 2.8K रेजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करेगी। इस टैबलेट में Snapdragon 888 प्रोसेसर मिलने की आधिकारिक पुष्टि की गई है, जिसे 2020 में लॉन्च किया गया था। XPad GT कंपनी का पहला डिवाइस होगा जिसमें Snapdragon प्रोसेसर होगा। पुरानी चिप को शामिल करने से पता चला है कि कंपनी किफायती कीमत पर फ्लैगशिप-ग्रेड गेमिंग अनुभव प्रदान करना चाहती है। ऑडियो के लिए XPad GT में 3D सराउंड साउंड इफेक्ट के लिए 8 स्पीकर सिस्टम होगा। डिवाइस में Folax AI एसिस्टेंट के लिए सपोर्ट होगा।

XPad GT में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 10,000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। यह 8GB LPDDR5x RAM और 256 GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आ सकता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो XPad GT के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। 

Infinix 21 मई के लॉन्च इवेंट में अन्य GT Verse प्रोडक्ट को भी पेश कर सकती है, जिसमें 30dB ANC के साथ GT Buds, ZCLIP क्लिप-ऑन ईयरबड्स और 55W चार्जिंग के साथ GT पावर बैंक शामिल हो सकता है। जहां तक ​​GT 30 Pro की बात है तो Dimensity 8350 पावर्ड गेमिंग फोन के एडवांस्ड साइबर लाइटिंग के साथ बिल्ट-इन शोल्डर ट्रिगर्स के साथ आने की उम्मीद है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

13.00 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 888

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

1840x2800 पिक्सल

रैम

8 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड

स्टोरेज

256 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

10000 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Freedom Sale से पहले ₹6,499 सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 FE 5G
  2. Vivo S2 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  3. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
#ताज़ा ख़बरें
  1. जापान ने बनाया 'इंसानों का फ्रिज'! वीडियो शेयर कर हर्ष गोयनका बोले- इसे हर सड़क किनारे लगा देना चाहिए
  2. iQOO Z11 में मिलेगा नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल, भारत में इस महीने होगा लॉन्च
  3. WhatsApp पर ये गलती भर देगी फोन की स्टोरेज, सेटिंग में आज ही करें ये बदलाव, दो बार नहीं सेव होंगे फोटो
  4. रेगिस्तान में भी उगेंगे पेड़? 14 साल के बच्चे ने बनाया हवा से पानी निकालने वाला सिस्टम, ऐसे करता है काम
  5. Samsung Galaxy F70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: कौन सा है बेहतर?
  6. अब चाभी या बैग खोने की टेंशन नहीं! JioTag 2 ब्लूटूथ ट्रैकर भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Poco M8 Power कल होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  8. Flipkart Freedom Sale से पहले ₹6,499 सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 FE 5G
  9. Vivo S2 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  10. ₹25999 की शुरुआती कीमत में Samsung Galaxy F70 Pro 5G लॉन्च, मिलेंगे ऐसे गजब फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.