आईबॉल ने लॉन्च किया 7 इंच डिस्प्ले वाला टैबलेट, कीमत 5,499 रुपये

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 सितंबर 2015 10:37 IST
स्लाइड ब्रिलांते वॉयस कॉलिंग टैबलेट लॉन्च करने के एक हफ्ते के अंदर ही आईबॉल ने अब स्लाइड 6351-क्यू400आई टैबलेट पेश किया है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किए गए इस डिवाइस की कीमत 5,499 रुपये है। हालांकि, इस टैबलेट को ईबे इंडिया की वेबसाइट से डिस्काउंट रेट पर 3,661 रुपये में ही खरीदा जा सकता है।

आईबॉल स्लाइड 6351-क्यू400आई टैबलेट एंड्रॉयड 4.4 किटकैट ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा और इसमें 7 इंच का एचडी (600x1024 पिक्सल) डिस्प्ले है। टैबलेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ के एआरएल कॉरटेक्स ए7 क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। आईबॉल स्लाइड 6351-क्यू400आई में एलईडी फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। वीडियो चैट के लिए फ्रंट कैमरा भी दिया है। डिवाइस की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। 8 जीबी की स्टोरेज में से यूज़र 6 जीबी का इस्तेमाल कर पाएंगे। आईबॉल स्लाइड 6351-क्यू400आई में ब्लूटूथ, वाई-फाई, यूएसबी ओटीजी और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर हैं। अफसोस की बात यह है कि डिवाइस में वॉयस कॉलर फ़ीचर नहीं है और यह 3जी कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट नहीं करता। इसमें 2500एमएएच की बैटरी है।
Advertisement

रिसर्च कंपनी आईडीसी द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, आईबॉल 2015 कीदूसरी तिमाही में शानदार वापसी की है। वह एक बार फिर टैबलेट बेचने में शीर्ष की कंपनी बन गई है। इस तिमाही में भारतीय टैबलेट मार्केट में 23 फीसदी बढ़ोतरी देखने को मिली।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  2. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
  3. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 Pro को 30km ऊपर ले जाकर हवाई जहाज से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड! वीडियो वायरल
  2. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  3. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  4. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
  5. 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
  6. Meta का नया AI एजेंट Muse लॉन्च, डिजिटल असिस्टेंट बनकर भेजेगा Email, करेगा ट्रैवल बुकिंग और बहुत कुछ!
  7. आपके iPhone पर कब आएगा iOS 27? Apple ने बता दी अपडेट की रिलीज डेट
  8. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  9. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
  10. iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.